Google Analytics Meta Pixel एक पेड़ के लिए रेलवे को देना पड़ा 1 करोड़ रुपये का मुआवजा - Ekhabri.com

एक पेड़ के लिए रेलवे को देना पड़ा 1 करोड़ रुपये का मुआवजा

सेंट्रल रेलवे को 100 साल पुराने लाल चंदन के एक पेड़ के लिए 1 करोड़ रुपये जमा कराने का आदेश दिया गया है। यह आदेश बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने जारी किया है। हाई कोर्ट के इन आदेशों के बाद, रेलवे ने यह पैसा जमा कर दिया है और हाई कोर्ट ने 9 अप्रैल को संबंधित किसान को इस राशि में से 50 लाख रुपये निकालने की अनुमति भी दे दी है।

 

 

 

अभी उस पेड़ का मूल्यांकन बाकी है और किसान का कहना है कि पेड़ की कीमत इससे कहीं ज्यादा है। दरअसल, महाराष्ट्र के यवतमाल ज़िले के खारशी गांव के एक किसान केशव शिंदे और उनके पाँच बेटों ने 7 अक्टूबर 2024 को हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें लाल चंदन के पेड़ के लिए मुआवज़ा मांगा गया था। केशव शिंदे, पुसाद तालुका के खारशी गांव में 2.29 हेक्टेयर ज़मीन के मालिक हैं। लेकिन वर्धा-यवतमाल-पुसाद-नांदेड़ रेलवे लाइन उनके खेत से गुजरने के कारण, सेंट्रल रेलवे ने उनकी ज़मीन अपने कब्जे में ले ली थी।

 

 

 

उन्हें सरकार द्वारा अधिग्रहित की गई ज़मीन का मुआवज़ा मिल गया था। लेकिन शिंदे ने अधिकारियों से यह मांग की थी कि खेत में मौजूद लाल चंदन के पेड़ के साथ-साथ येना, खैर जैसी उप-प्रजातियों के अन्य 8 से 10 पेड़ों और भूमिगत पाइपलाइन के लिए भी मुआवज़ा दिया जाए। लेकिन अधिकारियों ने कहा कि पहले लाल चंदन के पेड़ का मूल्यांकन करना होगा। इसके लिए वन विभाग को मूल्यांकन हेतु एक पत्र भी भेजा गया था। केशव शिंदे के बेटे और याचिकाकर्ता पंजाब शिंदे के अनुसार, उनके खेत की ज़मीन पर आम और अन्य फलों के बाग थे, जिनके लिए उन्हें भुगतान किया गया था।

 

 

 

उन्होंने बताया कि उन्हें कुएं के लिए भी आठ लाख रुपये दिए गए। लेकिन उन्होंने कहा, “हमें पाइपलाइन और लाल चंदन समेत अन्य पेड़ों के लिए मुआवज़ा नहीं दिया गया।” इसी वजह से, 2014 से हम ज़िला कलेक्टर, वन विभाग, रेलवे और सिंचाई विभाग को पत्र लिख रहे हैं। लेकिन हमें मुआवज़ा नहीं मिला। इसलिए, आठ साल बाद हमने हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया।” एक साल के अंदर ही शिंदे परिवार यह केस जीत गया और उन्हें मुआवज़ा मिल गया। हालांकि, इस लाल चंदन के पेड़ का अब तक मूल्यांकन नहीं किया गया है। हाई कोर्ट ने रेलवे को मूल्यांकन से पहले ही 1 करोड़ रुपये का मुआवज़ा देने का आदेश दिया और रेलवे ने हाई कोर्ट में 1 करोड़ रुपये जमा भी करवा दिए है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *