कांग्रेस में लोकतंत्र हाथी के दांत की तरह हैं। यानी खाने और दिखाने के लिए अलग-अलग है। कांग्रेस में भले ही उसके शीर्ष नेता आंतरिक लोकतंत्र की दुहाई देते हो, लेकिन जमीनी सच्चाई इससे इतर है। हकीकत यह है कि कांग्रेस आलाकमान यानी सोनिया-राहुल और प्रियंका के आगे किसी की नहीं चलती। यह कथित शीर्ष नेतृत्व बगावती सुर रखने वाले नेताओं के पर कतरने में कोई कोताही नहीं बरतता। हालिया उलटफेर भी यही बताता है कि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिख कर आत्मनिरीक्षण का सुझाव देने वाले 23 नेताओं के सुर रास नहीं आए हैं।
पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर रणदीप सिंह सुरजेवाला तक भले ही अंदरूनी हालात पर ‘सब कुछ ठीक’ होने का लाख दम भरे पर असल हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। कांग्रेस में सोनिया गांधी पर ‘लेटर बम’ फोड़ने वाले नेताओं के खिलाफ आलाकमान ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कांग्रेस कार्यकारिणी की हंगामेदार बैठक के बाद पार्टी ने सख्त कदम उठाते हुए चिट्ठी लिखने वाले नेताओं को संसद की नई नियुक्तियों में दरकिनार कर दिया है या उनके पर कतर दिए हैं।
लोकसभा में पार्टी की मुखर आवाज में शामिल रहे तिरुवनंतरपुम से सांसद शशि थरूर और आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी की अनदेखी करते हुए युवा गौरव गोगोई को लोकसभा में उपनेता नियुक्त किया गया है। वहीं, रवनीत सिंह बिट्टू को पार्टी का चीफ व्हिप बनाया गया है। थरूर और तिवारी उन 23 नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने सोनिया को पत्र लिखा था।
फिलहाल अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस के नेता हैं, जबकि के. सुरेश मुख्य सचेतक हैं। गौरव गोगोई पहले सचेतक की भूमिका में थे। इसके अलावा मणिकम टैगोर भी सचेतक हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वरिष्ठ नेता जयराम रमेश को राज्यसभा में मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। गौरव के सामने मनीष तिवारी को नजरअंदाज कर दिया गया, जबकि तिवारी दो बार सांसद रह चुके हैं। इतना ही नहीं गोगई के मुकाबले मनीष तिवारी काफी सीनियर नेता हैं। तिवारी एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वह केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं।
इसके अलावा पार्टी ने संसद में आने वाले मुद्दों को लेकर 10 नेताओं का एक समूह बनाया है। इमसें सोनिया को चिट्ठी लिखने वाले गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा भी शामिल हैं। इसके अलावा सोनिया के खास सिपहसलार अहमद पटेल, जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल भी इसमें शामिल हैं। रमेश को राज्यसभा में पार्टी चीफ व्हिप नियुक्त किया गया है। इसमें लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी समेत पांच सांसद शामिल हैं। अब राज्यसभा में कांग्रेस की बात रखने वाले आजाद और शर्मा पर नियंत्रण रखने के लिए इतना बड़ा समूह बनाया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...