उदयपुर, अंबिकापुर | 6 जून 2025:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक स्थित परसा पूर्व एवं केते बासेन (पीईकेबी) तथा परसा कोल ब्लॉक (पीसीबी) खदान में 27,220 पौधों का सामूहिक रोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ठोस कदम उठाया गया। यह पहल राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) द्वारा की गई, जिसमें पीईकेबी में 26,120 और पीसीबी में 2,100 पौधे लगाए गए।
इस वृक्षारोपण अभियान में खदानों के अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदारों ने सामूहिक रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि हरियाली, जैव विविधता और पर्यावरणीय चेतना को बढ़ावा देना था।
बच्चों में पर्यावरण चेतना जगाने का प्रयास
कार्यक्रम के तहत परसा, सलही, बासेन, तारा, जनार्दनपुर और फत्तेपुर गाँवों के सरकारी स्कूलों में ‘प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं। कक्षा 1 से 8 तक के करीब 400 बच्चों ने भाग लिया। विजयी विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण के दौरान पर्यावरण विभाग के अविनाश कुमार ने कहा, “पर्यावरण संरक्षण एक दिन का नहीं, जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए।”
खनन क्षेत्रों में हरियाली और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान
आरआरवीयूएनएल द्वारा आसपास के 14 गाँवों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में मरम्मत, बाला पेंटिंग, अतिरिक्त कक्षों और शौचालयों का निर्माण, गाँवों की सड़कों का विकास और यात्री प्रतीक्षालयों का सौंदर्यीकरण भी कराया जा रहा है।
खनन क्षेत्र में अब तक 15.69 लाख से अधिक पौधे 1,200 एकड़ से ज्यादा भूमि पर लगाए जा चुके हैं, जिससे पर्यावरणीय संतुलन और सतत विकास को बल मिला है।
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...