Google Analytics Meta Pixel सोमवार को राहत: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, सबसे सस्ता पेट्रोल 91.45 रुपये लीटर - Ekhabri.com

सोमवार को राहत: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, सबसे सस्ता पेट्रोल 91.45 रुपये लीटर

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं और लगातार 12वें दिन भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 91.45 रुपये, जबकि देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 123.47 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। वहीं, डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 107.68 रुपये प्रति लीटर है। अगर परभणी के रेट से दिल्ली के रेट की तुलना करें तो दिल्ली में पेट्रोल महाराष्ट्र के मुकाबले 18.06 रुपये सस्ता है। वहीं, राजस्थान के जयपुर में 5 रुपये 44 पैसे तो मध्य प्रदेश में 5.33 रुपये कम रेट पर पेट्रोल मिल रहा है। परभणी से 14.76 रुपये सस्ता पेट्रोल झारखंड के रांची में है तो बिहार के पटना में यह 7.24 रुपये सस्ता है। जबकि, चेन्नई में 12.62 रुपये बेंगलुरु में 12.38 रुपये कम रेट पर पेट्रोल मिल रहा है। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग टैक्स और ट्रांसपोटेशन चार्ज की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल के रेट में अंतर है। अगर कोलकाता की बात करें तो यहां परभणी से 8.35 रुपये सस्ता पेट्रोल मिल रहा है। वहीं, आगरा और लखनऊ में क्रमश: 18.44 और 18.22 रुपये कम रेट पर पेट्रोल आप खरीद रहे हैं। पोर्ट ब्लेयर में परभणी के मुकाबले पेट्रोल 32.02 रुपये सस्ता है। लगातार 12वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले भी एक अप्रैल को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इससे पहले 6 अप्रैल को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। बता दें 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दाम में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा चुकी है। श्रीगंगानगर में पेट्रोल 122.93 रुपये लीटर और डीजल 105.34 रुपये लीटर है। भोपाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 118.14 रुपये लीटर और डीजल की कीमत 101.16 रुपये लीटर है। पटना में पेट्रोल-डीजल क्रमश: 116.23 और 101.06 रुपये प्रति लीटर है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *