दंत चिकित्सा के क्षेत्र में विज्ञानियों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। बेंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान (आइआइएससी) के विज्ञानियों द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार एक ऐसा नैनो यानी नन्हा रोबोट विकसित किया गया है, जो चुबंकीय क्षेत्र की सहायता से दांतों की अंदर तक की सफाई करेगा। इससे रूट कैनाल उपचार की सफलता को बढ़ावा मिलेगा।
अभी दांतों के संक्रमण को खत्म करने के लिए रूट कैनाल की प्रक्रिया में दांतों के अंदर तक फैले संक्रमित नरम टिशू को हटाया जाता है और संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने के लिए एंटीबायोटिक या केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है।
हालांकि, रूट कैनाल प्रक्रिया में कभी-कभी बैक्टीरिया पूरी तरह से खत्म नहीं होते हैैं। इस तरह के बैक्टीरिया दांतों के अंदर के हिस्से जिन्हें दंत नलिकाएं कहा जाता है, में फंसे रह जाते हैैं।
आइआइएससी के सेंटर फार नैनो साइंस एंड इंजीनियरिग (सीईएनएसई) के रिसर्च एसोसिएट और इनक्यूबेटेड स्टार्टअप, थेरानाटिलस के सह संस्थापक शनमुख श्रीनिवास ने कहा कि दंत नलिकाएं बहुत छोटी होती हैैं और बैक्टीरिया टिशू की गहराई में छिपे होते हैैं। मौजूदा तकनीक अंदर तक जाकर बैक्टीरिया को मारने में पूरी तरह से सक्षम नहीं है।
यह अध्ययन एडवांस हेल्थकेयर मैटेरियल्स नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इसके अनुसार विज्ञानियों ने लोहे के साथ कोटेट सिलिकान डाइआक्साइड से बने पेचदार नैनोबोट्स तैयार किया है। इसे कम तीव्रता का चुंबकीय क्षेत्र पैदा करने वाले उपकरण का उपयोग कर नियंत्रित किया जा सकता है।
थेरानाटिलस के एक अन्य सह संस्थापक और रिसर्च एसोसिएट देबयान दासगुप्ता ने कहा कि नैनोबोट्स नामक नैनो रोबोट दांत के अंदर तक पहुंच जाता है। चुंबकीय क्षेत्र की मदद से गर्मी पैदा की जाती है, जिससे आसपास बचे बैक्टीरिया मर जाते हैैं। उन्होंने कहा कि अभी तक रूट कैनाल के लिए जो तकनीक अपनाई जाती है, उससे ऐसा कर पाना संभव नहीं है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...