ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्रियों से 20 रुपये की चाय पर 50 रुपये सेवा शुल्क वसूला गया। यह मामला शताब्दी ट्रेन का है। इसको लेकर रेल मंत्रालय से शिकायत की गई है। उधर, इस मामले को लेकर इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैैं। नई दिल्ली से रानी कमलापति स्टेशन के बीच चलने वाली शताब्दी ट्रेन में दो यात्रियों ने चाय पी। एक चाय की कीमत 20 रुपये थी, लेकिन प्रति यात्री 70-70 रुपये चुकाने पड़े। जब यात्रियों ने बिल मांगा तो पता चला कि चाय तो तय कीमत पर ही दी गई, लेकिन उसे परोसने का शुल्क 50-50 रुपये ले लिया गया।
चाय और सेवा शुल्क की मनमानी से यात्री दीपक कुमार झा नाराज हो गए। उन्होंने चलती ट्रेन में चाय परोसने वाले कर्मचारी को तलब किया और खरी-खोटी सुनाई। फिर क्या था, ट्रेन में खानपान व्यवस्था देने वाली ठेका एजेंसी के प्रबंधक आ गए और बहस होने लगी। प्रबंधक ने यात्री को नियमों का पाठ पढ़ा डाला। यात्री ने इसकी शिकायत रेल मंत्रालय और खानपान सुविधा देने वाले इंडियन रेलवे कैटरिग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आइआरसीटीसी) से कर दी। इसके बाद से ट्रेन में 20 रुपये की चाय पर 50 रुपये के सेवा शुल्क को लेकर इंटरनेट मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। घटनाक्रम 28 जून को नई दिल्ली से ग्वालियर के बीच का है।
जून 2018 से लिए जा रहे 50 रुपये
शताब्दी जैसी प्रीमियम श्रेणी की ट्रेनों में टिकट लेते समय पूछा जाता है कि ट्रेन में खानपान सेवा चाहिए या नहीं। यदि यात्री सहमति देते हैं तो उन्हें चाय, नाश्ता व भोजन का सिर्फ सामग्री के शुल्क के साथ किराया चुकाना पड़ता है। जो यात्री टिकट लेते समय खानपान सुविधा से मना कर देते हैं और ट्रेन के अंदर सफर करते समय चाय, नाश्ता या भोजन मंगवाते हैं, उन्हें कीमत के साथ खानपान सेवा शुल्क 50 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। यह नियम 27 जून, 2018 से लागू है।
दिल्ली स्थित आइआरसीटीसी के कार्यालय में पदस्थ एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नियमानुकूल ही सेवा शुल्क लिया जाता है। इसका प्रावधान रेलवे बोर्ड ने रेल खानपान नीति में किया है। हालांकि, उक्त अधिकारी भी 20 रुपये की चाय पर 50 रुपये सेवा शुल्क लेने को तर्क संगत नहीं मानते हैं।
चार्टर्ड अकाउंटेंट रोहित पाटीदार का कहना है कि रेलवे ने नीति में सेवा शुल्क तय किया है तो वेंडर उसे यात्रियों से ले सकता है। हालांकि, होटल उद्योग के लिए सेवा शुल्क वैकल्पिक है, जिसे इच्छुक उपभोक्ता से ही लिया जा सकता है। यहां सेवा शुल्क लेने के मामले में रेलवे स्वतंत्र है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...