Google Analytics Meta Pixel सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर रूस का हमला, 35 मरे - Ekhabri.com

सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर रूस का हमला, 35 मरे

रूसी सेना ने रविवार को पोलैंड सीमा के नजदीक पश्चिमी यूक्रेन में बड़ा हवाई हमला करते हुए 35 सैन्यकर्मियों को मार डाला है। यह हमला यूक्रेनी सेना के प्रशिक्षण केंद्र पर हुआ जिसमें 134 लोग घायल भी हुए हैं जिनमें कई की हालत गंभीर है। जिस स्थान पर हमला हुआ वह पोलैंड की सीमा से 25 किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित है। पोलैंड नाटो का सदस्य देश् हैं और वहां पर अमेरिका समेत कई देशों के सैनिक भी तैनात हैं। नाटो के महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने कहा है कि नाटो का कोई सदस्य देश रूसी हमले की चपेट में आया तो सैन्य गठबंधन कार्रवाई करेगा। इस बीच राजधानी कीव को घेरे रूसी सेना आगे बढ़ते हुए उसके और करीब पहुंच गई है। दोनों पक्षों में भीषण लड़ाई जारी है। कीव को बचाने और कब्जे के लिए जिस तरह की लड़ाई छिड़ी हुई है उससे आने वाले दिनों में भारी खूनखराबे की आशंका है।

यूक्रेन के पश्चिमी इलाके में अपेक्षाकृत कम हमले करने वाली रूसी सेना ने रविवार को वहां बड़ा हमला किया। यूक्रेन सरकार के अनुसार हमले के शिकार हुए यावोरिव इंटरनेशनल सेंटर फार पीसकीपिंग एंड सिक्युरिटी में अभी कोई विदेशी प्रशिक्षक मौजूद नहीं था। लेकिन पूर्व में यहां पर कई विदेशी प्रशिक्षक रहे हैं और वे यूक्रेन के सैनिकों और युवाओं को हथियार चलाने का प्रशिक्षण देते रहे हैं। रीजनल गवर्नर मैक्सिम कोजित्सकी के अनुसार रूसी सेना ने प्रशिक्षण केंद्र पर 30 मिसाइलें छोड़कर उसे बुरी तरह से तबाह कर दिया है। करीब 360 वर्ग किलोमीटर इलाके में फैला यह केंद्र  यूक्रेन के सबसे बड़े सैन्य प्रशिक्षण केंद्रों में से एक है। रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय ने इस हमले पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। पश्चिमी यूक्रेन में एक हवाई अड्डे को भी निशाना बनाए जाने की सूचना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

दुर्ग में सख्त पुलिस कार्रवाई, नंदिनी थाना प्रभारी निलंबित…लापरवाही पर गिरी गाज

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है।   गंभीर आरोपों के बाद लिया...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...