Google Analytics Meta Pixel रूस-यूक्रेन युद्ध के 15 दिन पूरे, लेकिन कीव कब्जे से दूर - Ekhabri.com

रूस-यूक्रेन युद्ध के 15 दिन पूरे, लेकिन कीव कब्जे से दूर

रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध को 15 दिन पूरे हो गए और 16 वां दिन शुरू हो गया। इन 15 दिनों में रूसी सेना यूक्रेन की धरती पर तो काबिज हो गई है, लेकिन राजधानी कीव समेत सभी अहम शहर उसके कब्जे से दूर हैैं। यह स्थिति रूस की महाशक्ति के रूप में पहचान पर सवाल पैदा कर रही है, क्योंकि युद्ध से पहले अमेरिका ने भी मान लिया था कि हमले के 48 घंटे के भीतर रूसी टैैंक कीव की सड़कों पर होंगे। अब वही अमेरिका दावा कर रहा है कि रूस यूक्रेन को कभी नहीं जीत सकता। इस बीच पश्चिमी यूक्रेन के कुछ इलाकों, लुस्क सैन्य अड्डे और इवानो फ्रैैंकिविस्क के नजदीक स्थित हवाई अड्डे पर रूसी विमानों की बमबारी की खबर है। ताजा सेटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि रूसी सेना ने कीव की उत्तरी दिश्ाा में अपनी तैनाती बढ़ाई है। ब्रिटेन का अनुमान है कि रूसी सेना जल्द ही कीव पर बड़ा हमला बोल सकती है।
यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि पूर्वी यूक्रेन के ईजीयम कस्बे में स्थित मानसिक रोगियों के अस्पताल पर रूसी सेना ने गोलाबारी की। इस दौरान अस्पताल के 30 कर्मियों और 330 मरीजों ने भूमिगत कमरे में शरण लेकर जान बचाई। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इससे पहले रूसी वायुसेना पर मारीपोल के बच्चों के अस्पताल पर बमबारी का आरोप लगा था। उसमें तीन लोगों के मारे गए और 17 लोग घायल हुए थे। रूसी सेना का कहना है कि खाली पड़े इन अस्पताल भवनों में यूक्रेन के लड़ाके रह रहे हैैं और वहां से निकलकर हमले भी कर रहे हैैं। यूक्रेनी सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर के अनुसार रूसी सेना अभी तक यूक्रेनी शहरों पर 328 क्रूज मिसाइलें दाग चुकी है, जिनसे जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार रूसी हमलों में अभी तक यूक्रेन के 564 नागरिक मारे गए हैैं, इनमें 41 बच्चे हैैं। इस बीच यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि अभी तक के युद्ध में रूस के 12 हजार से ज्यादा सैनिक मारे गए हैैं। इसके अतिरिक्त 353 रूसी टैैंक, 1,165 अन्य सैन्य वाहन, 57 लड़ाकू विमान, 83 हेलीकाप्टर और 125 तोपें भी नष्ट कर दिए गए हैैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

द्रोणाचार्य संगम में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल ने बताया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...