Google Analytics Meta Pixel रूस-यूक्रेन युद्ध: यूक्रेन ने उठाई रूस को इंटरपोल से बाहर करने की मांग, पुतिन ने की देश के आर्थिक हालात पर चर्चा - Ekhabri.com

रूस-यूक्रेन युद्ध: यूक्रेन ने उठाई रूस को इंटरपोल से बाहर करने की मांग, पुतिन ने की देश के आर्थिक हालात पर चर्चा

कीव। यूक्रेन ने रूस को पिछले चार दिनों से कीव के बाहर रोक कर रखा है। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, अगले 24 घंटे यूक्रेन के लिए सबसे कठिन होने वाले हैं। वहीं जी 7 नेताओं ने यूक्रेन के विदेश मंत्री से बात की। उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ लड़ाई में सभी देश यूक्रेन का समर्थन जारी रखेंगे। इधर, रूसी हमलों में यूक्रेन के 352 आम नागरिकों की मौत हुई है। इसमें 14 बच्चे भी शामिल हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक ट्वीट में बताया कि आपरेशन गंगा के तहत रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से दिल्ली के लिए विमान 182 भारतीय नागरिकों को लेकर उड़ान भर चुका है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सरकार के वित्तीय व आर्थिक ब्लॉक और सेंट्रल बैंक के साथ देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा की है। बता दें कि अमेरिका ने आज ही रूस के सेंट्रल बैंक पर प्रतिबंधों का विस्तार किया था।
आने वाले दिनों में हमला तेज कर सकता है रूस
आने वाले दिनों में रूस की सेना और आक्रामक हो सकती हैं और कीव को घेरने की कोशिश तेज कर सकती हैं। यह जानकारी एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने दी है। अधिकारी के अनुसार रूसी सैनिक कीव के सिटी सेंटर से करीब 27 किलोमीटर दूर हैं।
पीएम मोदी ने की स्लोवाक गणराज्य के प्रधानमंत्री से बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्लोवार गणराज्य के अपने समकक्ष एडुआर्ड हेजर से बात की। उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की निकासी में स्लोवाक गणराज्य की ओर से मिले सहयोग के लिए एडुआर्ड को धन्यवाद कहा। प्रधानमंत्री मोदी ने अनुरोध किया कि वह यह सहयोग अगले कुछ दिनों तक भी देना जारी रखें।
यूरोपीय संघ का दावा, यूक्रेन में घिर गया है रूस
यूरोपीय संघ के एक अधिकारी ने सोमवार को दावा किया कि रूस यूक्रेन में घिर गया है। उसे एक छोटे से देश यूक्रेन और उसकी सेना के कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ गया है। इससे पुतिन गुस्से में हैं। रूसी सेना को अब तक राजधानी कीव में घुसने नहीं दिया गया है। यूरोपीय संघ ने एलान किया है कि वह रूसी विमानों को अपने हवाई क्षेत्र से नहीं उड़ने देगा और यूक्रेन को हथियार खरीदने के लिए आर्थिक मदद करेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, 100 करोड़ जारी

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...