बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर राजधानी रायपुर से लेकर बस्तर में सियासी घमासान मचा हुआ है। विधायक यादव की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। इसके विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने सेंट्रल जेल जाकर देवेंद्र यादव से मुलाकात की। वहीं, बस्तर से कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने आरोप लगाया है की भाजपा सरकार ने षड्यंत्र रच कर देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले के मुख्य आरोपियों पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
देवेंद्र यादव से मुलाकात के बाद सचिन पायलट ने कहा कि हिंसा नियंत्रित करने में प्रशासन नाकाम रहा है। पुलिस सभी समाज को ना संरक्षण और ना ही सुरक्षा दे पा रही है, जो हिंसा हुई उसकी जांच के लिए कदम उठाने जाना चाहिए। इस हिंसा में सत्ताधारी दल के कुछ लोग भी इंवॉल्वड है, लेकिन हमारे विधायक देवेंद्र यादव को अरेस्ट किया।
सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि बिना प्रमाण के तमाम तरह की धारा लगाई गई और उन्हें अरेस्ट कर जबरन जेल में रखा गया। सरकार यह गलत उदाहरण पेश कर रही है। कांग्रेस ने हमेशा दलित आदिवासी तबके के लोगों के लिए संघर्ष किया है। राज्य के इतिहास में पहली बार हुआ कि पुलिस को कोई अंदेशा नहीं था कि इतनी बड़ी हिंसा को जब अंजाम दिया जाएगा। कांग्रेस विधायक को टारगेट करना केवल राजनीति है। राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को इस तरह से कानून का दुरपयोग करके जेल में डालेंगे। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम इसका विरोध करते हैं और जनता को जागरूक करेंगे।
गौर हो कि कांग्रेस इस मुद्दे पर शनिवार को प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन करने जा रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा विधायक धर्मलाल कौशिक ने कांग्रेस को राजनीति नही करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के इतिहास में आज तक ऐसी हिंसक घटना नही हुई कानून इस मामले में अपना काम कर रहा है। धर्मलाल कौशिक ने दावा करते हुए कहा साक्ष्यों के आधार पर ही इस मामले में गिरफ्तारी की जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...