Google Analytics Meta Pixel रिहर्सल परेड में डीजीपी को सलामी:रायपुर पुलिस ग्राउंड के कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम - Ekhabri.com

रिहर्सल परेड में डीजीपी को सलामी:रायपुर पुलिस ग्राउंड के कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम

 

गौठानों को मिलेगा अवॉर्ड
रायपुर। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। पुलिस, बीएसएफ, आईटीबीपी,सीआरपीएफ और एनसीसी के मार्चिंग दस्तों ने कदम ताल के साथ तिरंगे को सलाम किया। यहां 15 अगस्त को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रिहर्सल तैयारी का जायजा लेने पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा पहुंचे। रायपुर के कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे और एस.एस.पी. प्रशांत अग्रवाल ने समारोह के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखा। मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी भी ली। इस दौरान तिरंगे को सलामी देते हुए परेड में मौजूद फोर्स के जवानों ने गोलियां फायर कीं।

13 प्लाटून करेंगी मार्च पास्ट

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड पर गौरव राम प्रवेश के नेतृत्व में 13 प्लाटून आकर्षक मार्च पास्ट करेंगी। परेड के टू आईसी मनोज कुमार मडावी होंगे। सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की पुरुष एवं महिला प्लाटून, छत्तीसगढ़ पुलिस, नगर सेना की पुरूष एवं महिला प्लाटून और एन.सी.सी. की बालक एवं बालिका प्लाटून के साथ पुलिस बैंड प्लाटून भी मार्च पास्ट में शामिल होंगी।

43 पुलिस अधिकारियों का सम्मान

भूपेश बघेल स्वतंत्रता दिवस समारोह में 43 पुलिस अधिकारियों को पदक-अलंकरणों से सम्मानित करेंगे। समारोह में भारतीय पुलिस पदक, पुलिस वीरता पदक, पुलिस पदक, सुधारात्मक सेवा पदक, केन्द्रीय गृह मंत्री मेडल और राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे।

Read Also  ओपी जिंदल विश्वविद्यालय में 2023 के स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के ग्रैंड फिनाले का आयोजन, 26 टीम्स और 200 प्रतियोगी दिखाएंगे अपनी दक्षता

3 सर्वश्रेष्ठ गौठानों को अवॉर्ड

सुराजी गांव योजना के तहत स्थापित किए गए गौठानों में से पूरे प्रदेश में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 3 गौठानों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के केसरा, रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के चटौद और कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के डौण्डे हरनगढ़ गौठान को मुख्यमंत्री बघेल पुरस्कृत करेंगे। पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखकर गश्त बढ़ा दी है। चौक-चौराहों पर भी अलग से फोर्स की तैनाती की गई है। स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर पुलिस परेड ग्राउंड जाने वाली सड़कें सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बंद रहेंगी। कार पार्किंग के पास जारी किए गए हैं। लाल कार पास भारी वाहनों के लिए सिविल लाइन की ओर से पीडब्ल्यूडी चौक से छत्तीसगढ़ क्लब होते हुए पुलिस ट्रांजिट मेस होते आगे बढ़ेंगे यहां पार्किंग स्थल बनाया गया है। हरे कार पास वाले सेंटपॉल स्कूल पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे। बिना पास धारी वाहनों के लिए बूढ़ा तालाब के किनारे पार्किंग की जाएगी। इसके बाद लोग पैदल पुलिस लाइन टिकरापारा वाली सड़क पर बने गेट से इंटर करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...