रायपुर-बिलासपुर संभाग में मूसलाधार बारिश की संभावना, नदी-नालों में बाढ़ का खतरा मंडराया
रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में मानसूनी वर्षा का जोर जारी है। सरगुजा को छोड़कर अधिकांश जिलों में रुक-रुककर बरसात हो रही है। सबसे तेज बरसात बिलासपुर संभाग के जिलों में हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने रायपुर और बिलासपुर संभाग के जिलों में अति भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इसकी वजह से नदी-नालों में बाढ़ की संभावना भी बन रही है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटों में बिलासपुर संभाग और उससे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अगले 48 घंटों में रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदा बाजार, महासमुंद जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ है। कहा गया है कि इन जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अति भारी वर्षा हो सकती है। वहीं बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, गरियाबंद, रायपुर, दुर्ग, धमतरी और उससे लगे जिलों में भी भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट है। इन जिलों में भारी बरसात की वजह से नदी-नालों में बाढ़, निचली बस्तियों में जल जमाव और फसलों के डुूब जाने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन को आवश्यक तैयारी रखने और सतर्क रहने को कहा गया है। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, मानसून द्रोणिका उत्तर-पूर्व अरब सागर, नलिया, गुना, सतना, रांची, दीघा, और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना है। इसके और अधिक प्रबल होने की सम्भावना बन रही है। इसकी वजह से मध्य छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी वर्षा का संयोग बना है।
मुंगेली में दीवार गिरने से महिला की मौत
मुंगेली में बरसात की वजह से एक मकान की दीवार गिर गई। इसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई। तुलसाघाट इलाके में जुगन बाई कोशले (52) अपने परिवार के साथ एक कच्चे मकान में रहती थी। रोज की तरह वह शुक्रवार रात को भी अपने कमरे में सो रही थी। उसके साथ उसके 4 नाती-नातिन भी सो रहे थे। देर रात घर के अंदर की दीवार एक दम से महिला पर गिरी, जिससे वह दब गई और खाट पर ही उनकी मौत हो गई। बच्चे भी घायल हुए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 25, 2026 /
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...
By User 6 /
August 25, 2026 /
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
जशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। क्षेत्र की माताओं और बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
मुंबई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी पिछली फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज हो गया है और पहली झलक...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 25, 2026 /
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...