अमेरिका में सिलिकान वैली बैंक (एसवीबी) और सिग्नेचर बैंक के विफल होने के सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों पर बड़ा असर दिखा। घरेलू बाजारों में बैंकिग, वित्तीय और आटो क्षेत्र के शेयरों में जमकर बिकवाली हुई। इस कारण बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 897.28 अंक टूटकर 59 हजार के स्तर से नीचे पहुंच गया और 58,237.85 अंक पर जाकर बंद हुआ। यह सेंसेक्स का बंद होने का बीते पांच महीनों का सबसे निचला स्तर है।
कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स में तेजी देखी गई और यह 375 अंक चढ़कर 59,510.92 के उच्च स्तर तक पहुंचा। लेकिन बाद में बिकवाली के दौरान इसमें 1,400 अंक तक की गिरावट देखी गई। सेंसेक्स के कुल 30 में से 29 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसी प्रकार एनएसई का निफ्टी 258.60 अंक की गिरावट के साथ 17,154.30 अंक पर जाकर बंद हुआ।
निफ्टी की 50 में से 45 कंपनियों के शेयर गिरकर बंद हुए। सेंसेक्स में इंड्सइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 7.46 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा एसबीआइ, टाटा मोटर्स, महिद्रा एंड महिद्रा, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और इन्फोसिस के शेयर गिरकर बंद हुए। सेंसेक्स में केवल टेक महिंद्रा के शेयरों में बढ़त रही।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी शोध के वरिष्ठ वाइस प्रेसिडेंट नवनीत दमानी का कहना है कि 2008 के वित्तीय संकट के बाद अमेरिका में यह सबसे बड़ी बैंक विफलता है। इससे निवेशकों का सुरक्षित संपत्तियों में निवेश की ओर रुख बढ़ा है। इसके अलावा वैश्विक बाजारों में गिरावट का असर भी घरेलू बाजारों में दिखा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर/हैदराबाद। फेफड़ों से जुड़ी गंभीर और जटिल बीमारियां तेजी से स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चुनौती बन रही हैं। टीबी, अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया, इंटरस्टिशियल लंग डिजीज और फेफड़ों के कैंसर जैसी बीमारियों में समय पर पहचान और सही उपचार मरीज के जीवन...