श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह में स्थानीय न्यायालय के निरीक्षण के आदेश के बाद मंगलवार को शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष डा. जेड हसन के रुख में महत्वपूर्ण परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि हम न्यायालय से बाहर कृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह मामले का हल निकालने को तैयार हैं। इसके लिए हम ही पहल करेंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों से बैठक कर वार्ता करेंगे। मुझे उम्मीद है कि जब बैठेंगे तो बीच का कोई रास्ता निकाला जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ने कहा कि औरंगजेब की परंपरा समाप्त करने को किसी भी पहल का स्वागत है।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मामले पर पिछले दिनों अपर सीनियर डिवीजन जज ने अमीन से निरीक्षण करने और मानचित्र सहित रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे। न्यायालय मामले में अगली सुनवाई 20 जनवरी को करेगी। देवबंद के मूल निवासी हसन 1992 से ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हैं। जेड हसन ने बताया कि वह मथुरा में 55 वर्षों से रह रहे हैं। इतने वर्षों में मथुरा में धर्म को लेकर कभी हिंदू-मुस्लिम के बीच विवाद नहीं हुआ। न्यायालय में वाद चल रहे हैं, इससे विवाद की स्थिति बन रही है। हम चाहते हैं कि विवाद न हो। इसके लिए न्यायालय के बाहर हम आपस में बैठकर बीच का रास्ता निकाल सकते हैं।
उन्होंने कहा कि हम दो दिन बाद मथुरा पहुंचेंगे तब, ईदगाह कमेटी और श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों से राय लेंगे। उनके साथ बैठक करेंगे। इसमें रास्ता सोचेंगे कि पूरे प्रकरण का क्या हल हो सकता है। उन्होंने कहा कि मथुरा प्रेम की नगरी है, हम इसका माहौल बिगड़ने नहीं देंगे। बीच का रास्ता क्या हो सकता है, जवाब में वह बोले, दोनों पक्षों से वार्ता करने के बाद ही वह इस पर कुछ कह सकते हैं। यदि वार्ता से बात नहीं बनती है, तो फिर जो न्यायालय का आदेश होगा, उसका पालन करेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026।रायपुर जिले के पारागांव में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज के विकास के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50...