Google Analytics Meta Pixel सिंहदेव महाराजा हैं, मेरी हत्या भी करवा सकते हैं : विधायक बृहस्पति सिंह - Ekhabri.com

सिंहदेव महाराजा हैं, मेरी हत्या भी करवा सकते हैं : विधायक बृहस्पति सिंह

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह पर हमले के बाद राजनीति तेज
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधायक बृहस्पति सिंह पर हमले के बाद राजनीति तेज हो गई है। आदिवासी नेता और वरिष्ठ विधायक बृहस्पति सिंह से 12 एमएलए मिलने पहुंचे। बृहस्पति सिंह के घर पर करीब दो दर्जन विधायक जुटे रहे। इस दौरान विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि महाराजा हैं मेरी हत्या भी करा सकते हैं। कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे जान का खतरा है। मुझ पर हमले के पीछे मंत्री टीएस सिंहदेव का हाथ है। महाराजा हैं मेरी हत्या करा सकते हैं। हत्या कराने से अगर सिंहदेव मुख्यमंत्री बन सकते हैं तो उन्हें ये पद मुबारक हो. मंत्री सिंहदेव कांग्रेस विधायकों का अपमान करते हैं। बृहस्पति सिंह ने कहा कि सभी विधायकों ने जाना की क्या कुछ घटना हुई है। पीएल पुनिया से अनुरोध करेंगे कि जो मंत्री छवि खराब कर रहे हैं, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएं। गुंडागर्दी करने वाले विधायक और मंत्री को कार्रवाई हो. आदिवासी विधायक हूं, मेरी भी मान सम्मान है। सोनिया और राहुल गांधी से शिकायत कर रहा हूं. विधायक दल की बैठक में अपनी बात रखूंगा। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा उपाध्यक्ष से मैं शिकायत करूंगा. मुझे लगता है कि जिससे सरकार की छवि खराब हो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। बृहस्पति सिंह ने कहा कि अपने परिवार के भतीजे से वो हमला करवा रहे हैं। वो कभी भी मेरे ऊपर हमला करा सकते हैं. बीजेपी क्या सोचती है मुझे नहीं मालूम. कोई भी व्यक्ति दहशत और भय फैलता है। हमला करता है। पार्टी उस पर कार्रवाई करे। पीएल पुनिया के माध्यम से राहुल गांधी को पत्र भेजेंगे। बता दें कि जो विधायक मिलने आए थे, सभी विधायक वरिष्ठ विधायक बृहस्पति सिंह के पक्ष में हैं। सभी उनका साथ दे रहे हैं।
तीन आरोपी गिरफ्तार
रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पति सिंह के काफिले पर अंबिकापुर में देर रात हमला किया गया था। विधायक ने हमले के पीछे स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के परिजनों के शामिल होने की आशंका जताई है। वहीं मंत्री सिंहदेव ने इस तरह के वारदात को बर्दाश्त से लायक नहीं बताया है। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन सिंहदेव के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। विधायक बृहस्पति सिंह ने काफिले के हमले को लेकर कहा कि कुछ दिनों पूर्व अंबिकापुर के सर्किट हाउस में आकर उन्होंने प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री पद के ढाई ढाई साल पर बयान दिया था। हो सकता है कि इससे नाराज होकर स्वास्थ्य मंत्री के परिजनों ने नाराज होकर मुझ पर हमला किया हो।
विधायक ने कॉल रिसीव नहीं किया
वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि मेरी पुलिस अधीक्षक से बात हुई है। उनसे मैंने कहा कि मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए. इस तरह की वारदात बर्दाश्त के लायक नहीं है। मैंने विधायक बृहस्पति सिंह से भी बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...