Google Analytics Meta Pixel 1 फरवरी से पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट - Ekhabri.com

1 फरवरी से पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में इन दिनों मौसम ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित है, जबकि हिमाचल प्रदेश में हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है और उत्तराखंड में जोरदार बर्फबारी के कारण कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। दिल्ली में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है, जिससे दृश्यता काफी कम हो जाती है और सड़क, रेल व हवाई यातायात प्रभावित होता है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शीतलहर की चेतावनी जारी की है। यहां न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जबकि अधिकतम तापमान 17 से 20 डिग्री तक रहने की संभावना है।

 

 

उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे लखनऊ, नोएडा और सहारनपुर में भी घना कोहरा और शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। पश्चिमी और मध्य यूपी में सुबह और शाम के समय कोहरा अधिक गहरा रहता है, जिससे ठंड और अधिक महसूस की जा रही है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर और पांगी क्षेत्रों में तीन स्थानों पर हिमस्खलन की घटनाएं हुई हैं। मंगलवार देर रात हुए हिमस्खलन में तीन दुकानें और दो पिकअप वाहन दब गए। हालांकि, हादसे के समय दुकानों और वाहनों में कोई मौजूद नहीं था। दुकानों के आसपास बर्फ, पत्थर और कीचड़ का ढेर जमा हो गया है।

 

 

सिरमौर जिले के हरिपुरधार में बर्फ पर फिसलने से पर्यटकों की कार खेत में गिर गई, जिसमें हरियाणा के पंचकूला निवासी जगपाल की मौत हो गई। वहीं, चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण एक चट्टान चलती स्कॉर्पियो कार पर गिर गई। इस हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को मामूली चोटें आईं। मनाली में पुलिस जवानों ने जगह-जगह फंसे पर्यटक वाहनों को बाहर निकाला। सोलंगनाला की ओर गए लगभग 400 पर्यटक वाहन नाग मंदिर के पास फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया।

 

 

उत्तराखंड में पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। धनोल्टी, औली, बुरांशखंडा, काणाताल और टिहरी में पर्यटकों की आवाजाही बनी हुई है। बर्फबारी के चलते राज्य में दो दर्जन से अधिक संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। केदारनाथ में तीन से चार फीट तक बर्फ जम गई है। धाम की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी और पुलिस के जवान आवासीय भवनों की छतों से बर्फ हटाने में जुटे हैं।

 

 

राज्य के कई इलाकों में पेयजल और विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। सीमा सड़क संगठन और लोक निर्माण विभाग की टीमें अवरुद्ध मार्गों को खोलने में लगी हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और वर्षा के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी और फिसलन के कारण दो दिनों से बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बुधवार को आंशिक रूप से खोल दिया गया और रास्ते में फंसे वाहनों को निकाला गया। एक दिन पहले सभी उड़ानें रद रहने के बाद मौसम में सुधार होते ही श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान सेवाएं फिर से बहाल कर दी गईं।

 

 

इस बीच, किश्तवाड़ जिले में हस्ती पुल के पास भारी भूस्खलन में दर्जनों मवेशी दब गए, हालांकि चरवाहों का समूह सुरक्षित बच गया। कुलगाम में कार में हीटर लगाकर सो रहे 32 वर्षीय युवक की दम घुटने से मौत हो गई। कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग पर्यटन स्थल पर मंगलवार रात करीब 10:30 बजे भारी हिमस्खलन हुआ। बर्फ कुछ घरों और होटलों में घुस गई और वहां खड़ी कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। हालांकि, इस घटना में किसी की जान नहीं गई। मौसम विभाग के अनुसार, क्षेत्र में आगे भी बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

 

 

पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि दर्ज की गई। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 से 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में कई स्थानों पर घने से बहुत घना कोहरा छाया रहा, जहां दृश्यता 50 मीटर तक दर्ज की गई। मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान पंजाब के अमृतसर में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में मौसम प्रभावित रहने की संभावना है।

 

 

उत्तराखंड में भारी वर्षा और बर्फबारी के बाद फिलहाल मौसम साफ हो गया है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक धूप खिलने से लोगों को राहत मिली है, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में हालात अब भी चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। आगामी शनिवार से एक बार फिर मौसम बदल सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 31 जनवरी और 1 फरवरी को एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बादल छाने और बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है, जिससे 1 फरवरी को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *