अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपको चौंका सकती है। सोने और चांदी की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। भारत से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक कीमती धातुओं में ऐसी तेज़ी देखने को मिल रही है, जैसी पहले कभी नहीं देखी गई। घरेलू बाजार में सोने की कीमत करीब 1.71 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है, जबकि चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर के आसपास कारोबार कर रही है। बाजार जानकारों का मानना है कि अगर मौजूदा रुझान जारी रहा, तो आने वाले दिनों में कीमतों में और इजाफा हो सकता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 5,591.61 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। स्पॉट गोल्ड 2.1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,511.79 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया। इस सप्ताह अब तक सोना 10 प्रतिशत से अधिक चढ़ चुका है और सोमवार को पहली बार 5,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गया था।
चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखा गया। स्पॉट सिल्वर 118.061 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, जबकि सत्र के दौरान इसने 119.34 डॉलर प्रति औंस का नया ऑल-टाइम हाई छुआ। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को सोना 1,66,355 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी 3,86,530 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी चांदी की कीमतों में तेज़ उछाल दर्ज किया गया। बुधवार को चांदी 15,000 रुपये महंगी होकर 3.85 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। यह लगातार तीसरा दिन था जब चांदी में बड़ी तेजी देखने को मिली। इससे पहले 26 जनवरी को चांदी के भाव में 40,500 रुपये की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। सोने की कीमतें भी पीछे नहीं रहीं। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बुधवार को 5,000 रुपये की तेजी के साथ 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...