Google Analytics Meta Pixel साउथी 2021 के लिए चुने गए न्यूजीलैंड के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर - Ekhabri.com

साउथी 2021 के लिए चुने गए न्यूजीलैंड के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी को सर रिचर्ड हैडली पदक से नवाजा गया, जो कैलेंडर वर्ष में शानदार प्रदर्शन करने के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर को दिया जाता है। तीन दिवसीय पुरस्कार समारोह के अंतिम दिन साउथी के अलावा पेन किनसेला को बर्ट सटक्लिफ पदक दिया गया,  जबकि डेवोन कोन्वे को साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर चुना गया। साल की सर्वश्रेष्ठ घरेलू महिला क्रिकेटर का पुरस्कार नेंसी पटेल को मिला, जबकि सर्वश्रेष्ठ घरेलू पुरुष क्रिकेटर का पुरस्कार संयुक्त रूप से टाम ब्रूस और राबी ओडोनेल को दिया गया।

मौजूदा आइपीएल में केकेआर का प्रतिनिधित्व कर रहे 33 साल के साउथी को 2021 में स्वदेश और विदेश दोनों जगह टेस्ट और सीमित ओवरों के प्रारूप में शानदार प्रदर्शन के लिए साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया। साउथी ने पिछले साल 23.88 के औसत से 36 टेस्ट विकेट चटकाए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लार्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 43 रन देकर छह विकेट चटकाना रहा। उन्होंने भारत के खिलाफ साउथैंप्टन में आइसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में टीम की खिताबी जीत के दौरान भी पांच विकेट हासिल किए। साउथी के नाम 338 टेस्ट विकेट दर्ज हैं जो देश के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज हैडली से 93 विकेट कम हैं।

साउथी ने कहा, ‘इतना प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल करना बड़े सम्मान की बात है। सराहना मिलना अच्छा है, लेकिन मुझे लगता है कि यह दर्शाता है कि हमने कैसे एक समूह के रूप में काम किया है और लंबे समय तक क्रिकेट खेला है। इस चरण के दौरान टीम का हिस्सा होना शानदार है। साथ ही अपने देश के लिए मैच जीत पाना काफी विशेष है।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी स्वाद का संगम, महिलाओं की मेहनत बनी आकर्षण

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *