Google Analytics Meta Pixel विशेष: महात्मा गांधी का जीवन हमारे लिए आदर्श - Ekhabri.com

विशेष: महात्मा गांधी का जीवन हमारे लिए आदर्श

महात्मा गांधी के विचार और सिद्धांत आज भी हमारे बीच हैं, बल्कि बीच में ही नहीं हम हर पल उनके विचारों के साथ जी रहे हैं। आगे बढ़ रहे हैं। आज के आधुनिक युग में जरूरी है कि हम शॉर्टकट न अपना कर गांधीवाद को थामे रहें।

महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, आत्मनिर्भरता, सरल जीवन, आत्म अनुशासन, परधर्म सहिष्णुता समेत अन्य नैतिक मूल्यों की वकालत की। इन मूल्यों को खुद आत्मसात कर जीवन बिताया, उनका जीवन हमारे लिए आदर्श है। आप भी इन्हें अपना कर गांधी जी को सदा के लिए जीवित रख सकते हो।

सत्य

गांधी जी सत्य के बड़े आग्रही थे, वे सत्य को ईश्वर मानते थे। एक बार वायसराय लार्ड कर्जेन ने कहा था कि सत्य की कल्पना भारत में यूरोप से आई है। इस पर गांधी जी बड़े ही क्षुब्ध हुए और उन्होंने वायसराय को लिखा, “आपका विचार गलत है। भारत में सत्य की प्रतिष्ठा बहुत प्राचीन काल से चली आ रही है। सत्य परमात्मा का रूप माना जाता है।”

“सत्य मेरे लिए सर्वोपरी सिद्धांत है। मैं वचन और चिंतन में सत्य की स्थापना करने का प्रयत्न करता हूँ। परम सत्य तो परमात्मा हैं। परमात्मा कई रूपों में संसार में प्रकट हुए हैं। मैं उसे देखकर आश्चर्यचकित और अवाक हो जाता हूँ। मैं सत्य के रूप में परमात्मा की पूजा करता हूँ। सत्य की खोज में अपने प्रिय वस्तु की बली चढ़ा सकता हूँ।”

अहिंसा

अहिंसा पर गांधी जी ने बड़ा सूक्ष्म विचार किया है। वे लिखते हैं, “अहिंसा की परिभाषा बड़ी कठिन है। अमुक काम हिंसा है या अहिंसा यह सवाल मेरे मन में कई बार उठा है। मैं समझता हूँ कि मन, वचन और शरीर से किसी को भी दुःख न पहुंचाना अहिंसा है। लेकिन इस पर अमल करना, देहधारी के लिए असंभव है।

साँस लेने में अनेकों सूक्ष्म जीवों की हत्या हो जाती है। आँख की पलक उठाने, गिराने से ही पलकों पर बैठे जीव मर जाते हैं। सांप। बिच्छु को भी न मारें, पर उन्हें पकडकर दूर तो फेंकना ही पड़ता है। इससे भी उन्हें थोड़ी बहुत पीड़ा तो होती ही है।

ब्रम्हचर्य

जो मन, वचन और काया से इन्द्रियों को अपने वश में रखता है, वही ब्रम्हचारी है। जिसके मन के विकार नष्ट नहीं हुए हैं उसे पूरा ब्रम्हचारी नहीं कहा जा सकता। मन, वचन से भी विकारी भाव नहीं जागृत होने चाहिए। ब्रम्हचर्य की साधना करने वालों को खान-पान का संयम रखना चाहिए। उन्हें जीभ का स्वाद छोडना चाहिए और बनवट तथा श्रृंगार से दूर रहना चाहिए। संयमी लोगों के लिए ब्रम्हचर्य आसान है।

चोरी न करना

यह पांच व्रतों में से एक है। दूसरे की चीज उसके इजाजत के बिना लेना चोरी है। चोरी से कभी कोई अमीर नही बना। जो और जितना आपका है वही सत्य है।

स्वच्छता को प्राथमिकता दें

व्यक्तिगत जीवन में हमें स्वच्छता को प्राथमिकता देनी चाहिए। हमारे घर तथा आसपास के माहौल को साफ-सुथरा रखना चाहिए। स्वच्छता के कार्य को हीन समझने की सोच बदलनी चाहिए। खुद को इन कार्यों को करना चाहिए। गांधीजी के अहिंसा तथा सहिष्णुता के गुण को आत्मसात करने पर समाज में होने वाले अपराध कम होंगे। इससे गांधी के आदर्श समाज का सपना साकार होगा।

भारत धर्मनिरपेक्ष देश

अतिरिक्त एवं सत्र न्यायालय के पंचम न्यायाधीश गंगाधर केएन ने कहा कि आजादी के बाद विविधता में एकता तथा धर्म निरपेक्षता के सिध्दांतों को अपना कर भारत सहित विश्व के अनेक देश अचंभित हो ऐसा विकास किया है। महात्मा गांधी भारत को धर्मनिरपेक्ष देश बनाना चाहते थे। आजाद भारत इसी सोच के आधार पर विकसित हुआ है। धार्मिक सहिष्णुता तथा एकजुटता में विश्वास रखकर भारत ने पड़ोसी देश पाकिस्तान से अधिक विकास किया है।

ग्रामीण जनता का जीवन स्वावलंबी बने

हर एक को गांधीजी के जीवन के बारे में पढ़ कर समझना चाहिए। पूर्वाग्रहपीडि़त विचारों से महात्मा गांधी के विचारों को तोड़-मरोडऩे वाले मूर्ख तथा दुष्ट व्यक्तियों से अंतर बनाए रखना चाहिए। महात्मा गांधी ग्रामीण जनता का जीवन स्वावलंबी बनाना चाहते थे। ऐसे गांवों के निर्माण के लिए हम सबको आगे आना चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *