Google Analytics Meta Pixel पशुओं में भी मिले कोरोना के लक्षण, 10 शेरों की हो चुकी है मौत - Ekhabri.com

पशुओं में भी मिले कोरोना के लक्षण, 10 शेरों की हो चुकी है मौत

दो साल में वैश्वक स्तर पर मानवजाति को परेशान करने वाला कोविड यानी कोरोना अब पशुओं में भी दिखने लगा है। कुत्ता, बिल्ली, शेर, चीता, तेंदुआ और हिरन समेत कई और पशुओं में इसका असर हुआ है। थोड़ी राहत की बात यह है कि भैंस, गाय, भेंड़ और बकरी जैसे पालतू और दुधारू पशुओं में  इस कोरोना वायरस का कोई लक्षण् नहीं देखा गया है। इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चरल इंस्टीटयूट के एक सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक देश में 18 से 20 फीसद पशुओं में कोरोना वायरस के एंटी बाडी पाए गए हैं। भारत में पाए जाने वाले शेरों में कोविड-19 के डेल्टा वैरिएंट के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
अनुमान है कि पशुओं में यह संक्रमण मानव से ही गया है क्योंकि जितने पशुओं में यह पाया गया है कि वह या तो चिड़ियाघर में रहते हैं या फिर घरों में पालतू हैं। अब तक दस शेरों की मौत हो चुकी है। पशुओं में फैल रही इस महामारी की जांच और रोकथाम के लिए वैक्सीन तैयार हो चुका है। इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (आईसीएआर) के राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों ने पशुओं में कोविड-19 के वायरस की टेस्ट किट और वैक्सीन तैयार कर ली है। इस बारे में आईसीएआर के महानिदशक त्रिलोचन महापात्र ने बताया “शेरों में मिला डेल्टा वैरिएंट मानव में होने वाले डेल्टा वैरिएंट के समरूप पाया गया है। पशु से पशु में और इसके साथ मानव में इसके संक्रमण को रोकने के लिए एन्कोवेक्स वैक्सी विकसित कर लिया गया है।” उपमहानिदेशक (पशु विज्ञान) डॉक्टर वीके त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना की वजह से दस शेरों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। भोपाल स्थित लैब में सैंपल टेस्ट के बाद इसकी पुष्टि हुई। हालांकि उन्होंने यह भरोसा भी जताया कि अश्व अनुसंधान केंद्र द्वारा विकसित वैक्सीन इसके प्रसार को रोकने में सक्षम है और सुरक्षित भी।
राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान के नेशनल सेंटर फॉर वेटनरी टाइप कल्चर के वैज्ञानिकों की टीम ने टेस्ट किट और वैक्सीन विकसित की है, जिसे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने लांच किया है। वैज्ञानिकों की टीम के मुखिया डॉक्टर नवीन कुमार ने एक सवाल में बताया कि दुनिया के कुछ देशों में पशुओं से मानव में कोरोना संक्रमण की सूचनाएं मिली हैं। भारत में इस दिशा में लगातार परीक्षण जारी है। उन्होंने कहा कि शेर, बाघ, चीता, तेंदुआ, हिरन और खरगोश में इसका संक्रमण थोड़ा गंभीर होता है, लेकिन अन्य पालतू पशुओं में इसका संक्रमण हल्का पाया गया है। डॉक्टर कुमार ने बताया कि कोविड-19 के प्रकोप से देश के विभिन्न् चिड़ियाघरों में अब तक दस शेरों के मरने की रिपोर्ट दर्ज है।
सर्वेक्षण रिपोर्ट के बारे में बताया गया कि विभिन्न् शहरों की पशु चिकित्सा क्लीनिकों की जांच में 18 से 20 फीसद पालतू पशुओं में एंटीबॉडी (वायरस प्रतिरोधी क्षमता) पाई गई है। इससे स्पष्ट है कि मानव से ही पशुओं में कोरोना का संक्रमण हुआ है। पशुओं के लिए कोरोना वैक्सीन विकसित करने वाले वैज्ञानिकों में डॉक्टर नवीन कुमार के साथ डॉ. संजय बरुआ और पीएचडी कर रहे छात्र नितिन खंडेलवाल, रामकुमार और योगेश चंदर प्रमुख हैं। वैज्ञानिकों ने बताया कि पशुओं में जांच को लेकर जागरुकता का अभाव है। देश में वैक्सीन बनाने की पहल अमेरिका जैसे देशों में पशुओं की जांच रिपोर्ट के बाद की गई।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *