Google Analytics Meta Pixel टी-20 विश्व कप: ओपनिंग नहीं करेंगे कोहली, यह होगा रोहित शर्मा का जोड़ीदार - Ekhabri.com

टी-20 विश्व कप: ओपनिंग नहीं करेंगे कोहली, यह होगा रोहित शर्मा का जोड़ीदार

नई दिल्ली। अक्टूबर-नवंबर में यूएई और ओमान में होने जा रहे आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। 15 सदस्यों वाली टीम में ज्यादातर नाम वही हैं, जिनके नामों पर चर्चा जारी थी, लेकिन कुछ ऐसे भी नाम हैं जिनको जगह नहीं मिलने से हर कोई हैरान है। इनमें से एक सबसे बड़ा नाम है अनुभवी ओपनर शिखर धवन। बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज पिछले करीब एक दशक से भारतीय टीम का हिस्सा हैं और वनडे-टी20 में टीम की ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, लेकिन विश्व कप के लिए उनको जगह नहीं मिली है। उनकी जगह रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल निभाएंगे, जबकि बैकअप ओपनर के तौर पर युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन को जगह दी गई है। शिखर धवन की गैरहाजिरी से कई सवाल खड़े हो रहे हैं और उनमें सबसे अहम सवाल कप्तान विराट कोहली के इस साल मार्च में दिए गए बयान से खड़ा हो रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ इस साल की शुरुआत में हुई घरेलू टी20 सीरीज से पहले कप्तान कोहली ने कहा था, कि आगे बढऩे के साथ राहुल और रोहित ओपनिंग करेंगे, जबकि धवन तीसरे ओपनर की जिम्मेदारी निभाएंगे। इतना ही नहीं, सीरीज के आखिर तक कप्तान कोहली ने खुद भी ओपनिंग की थी और कहा था कि वह भी विश्व कप में ये जिम्मेदारी निभा सकते हैं. हालांकि, अब ये भी नहीं होने वाला।
धवन का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा
अंतरराष्ट्रीय टी20 में धवन का हालिया फॉर्म भी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसंबर 2020 से लेकर अभी तक धवन ने 7 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें एक अर्धशतक और दो पारियों में 40 से ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन इनमें सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में जमाए अर्धशतक में उनका स्ट्राइक रेट 144 का रहा है, जबकि बाकी में तेज रफ्तार से रन नहीं बना पाए हैं। हालांकि आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए धवन अलग ही फॉर्म में नजर आए हैं. पिछले सीजन में वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे और उनका स्ट्राइक रेट भी जबरदस्त रहा था। इसी तरह इस साल भी आईपीएल रोके जाने तक वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।
इशान किशन का प्रदर्शन रहा शानदार
धवन की जगह केएल राहुल और इशान किशन को टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई है। राहुल के नाम को लेकर किसी तरह का संदेह नहीं था, लेकिन इशान को सीधे 15 सदस्यों में चुना जाना थोड़ा हैरानी भरा रहा और इसके पीछे वजह इशान का विकेटकीपर होना भी रहा। वह ऋषभ पंत के बैकअप के तौर पर भी टीम के लिए उपयोगी रहेंगे. इशान ने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था और पहले ही मैच में ताबड़तोड़ अर्धशतक जमा दिया था। इसके अलावा आईपीएल के पिछले 2 सीजन में भी बेहतरीन प्रदर्शन रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...