Google Analytics Meta Pixel काबुल समेत कई शहरों में तालिबान के झंडे को फाड़कर फेंका, सड़कों पर उतरे लोग - Ekhabri.com

काबुल समेत कई शहरों में तालिबान के झंडे को फाड़कर फेंका, सड़कों पर उतरे लोग

काबुल एयरपोर्ट पर देश छोड़ने के लिए एकत्रित लोगों में अफरातफरी का माहौल है। तालिबान ने लोगों को एयरपोर्ट छोड़ने का फरमान सुना दिया है। उसका कहना है कि जिनलोगों के पास यात्रा के वैध दस्तावेज नहीं हैं, वे घरों को लौट जाएं। एक तालिबानी ने कहा कि हम एयरपोर्ट पर किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते। हम लोगों को सुरक्षित निकलने देने का अपना वादा निभा रहे हैं। यह बात अलग है कि एयरपोर्ट व आसपास गोलीबारी और भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत हो गई है। लोग देश छोड़ने के लिए किस कदर व्याकुल हैं इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि महिलाओं को एयरपोर्ट की ऊंची दीवारों के ऊपर से अपने बच्चों को अंदर फेंकते हुए देखा गया। इनमें से कुछ बच्चे दीवारों के ऊपर लगे नुकीले तारों में फंस भी गए।

वहीं अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद लोगों में आक्रोश फूटने लगा है, उसके खिलाफ लोग खुलकर विरोध करने के लिए सडकों पर उतर आए हैं। देश के स्वाधीनता दिवस पर राजधानी काबुल समेत कई शहरों में लोग तालिबान के खिलाफ बाहर निकले,  उसके खिलाफ प्रदर्शन किए और कुछ जगहों पर तालिबानी झंडे को फाड़कर फेंक दिया। हालांकि इस दौरान तालिबान आतंकियों ने गोलीबारी भी की। इसमें कई लोगों की मौत होने की खबर है।

गौर हो कि 19 अगस्त, 1919  को ब्रिटिश नियंत्रण से मुक्त होने वाले अफगानिस्तान में स्वाधीनता दिवस पर राजधानी काबुल में लोग राष्ट्रीय ध्वज लेकर सड़कों पर उतर आए। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। वे नारे लगा रहे थे, ‘हमारा ध्वज, हमारी पहचान।” एक प्रत्यक्षदर्शी ने रैलीस्थल के पास गोलीबारी की खबर दी। बाद में पता चला कि तालिबान आतंकियों ने हवा में फायरिग की थी। एक महिला अपने कंधों पर राष्ट्रीय ध्वज लहराती हुई नारा लगा रही थी,  ‘अल्लाह महान है।” कुछ स्थानों पर लोगों ने तालिबान के झंडे फाड़कर जमीन पर फेंक दिए।

Read Also  बिहार में बुधवार को पहले चरण में रोचक होंगे मुकाबले, आठ मंत्री मैदान में

पूर्वी प्रांत कुनार की राजधानी असादाबाद में एक रैली के दौरान कई लोग मारे गए हैं। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उनकी मौत भगदड़ में हुई या तालिबान आतंकियों की फायरिग से। एक प्रत्यक्षदर्शी मुहम्मद सलीम ने बताया, ‘सैकड़ों लोग सड़कों पर निकल आए थे। पहले मैं डर गया था और उनके साथ नहीं जाना चाहता था। जब मैंने अपने एक पड़ोसी को उसमें शामिल देखा तो मैं भी राष्ट्रीय ध्वज लेकर उनके साथ हो गया।” जलालाबाद और पक्तिया प्रांत के एक जिले में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। तालिबान आतंकियों की फायरिग में यहां तीन लोगों की मौत हो गई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...