महासमुन्द। शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात ने संस्था के पुराने स्वरूप को परिवर्तित नहीं किए जाने की ओर ध्यानाकर्षित कराया है। जिस पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी से उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि नगर के सबसे पुराने विद्यालय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुन्द जो कि ब्रिटिश शासनकाल में सन् 1898 में आजादी के पहले से स्थापित धरोहर के रूप में है, जिसे कि आगामी शिक्षा सत्र 2022-23 से स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। जबकि यहां से अनेक राजनीतिज्ञ एवं डॉक्टर, इंजिनियर समाजसेवी और अनेक क्षेत्रों में कार्यरत महारथी विद्या प्राप्त कर समाज को गौरवान्वित कर चुके हैं। इस विद्यालय का अपना गौरवशाली इतिहास है, जिसका नाम परिवर्तन से अपनी तरह की कठिनाई है। उन्होंने बताया कि यह विद्यालय जिले की समन्वय संस्था भी है।
इस संस्था के द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा बोर्ड संबंधित सभी कार्य होते है, जिसका लाभ जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों को मिलता है। साथ ही साथ 10वीं/ 12वीं बोर्ड के मूल्यांकन कार्य, व्यापम/राज्यसेवा आयोग की परीक्षा भी संचालित होती है। इस संस्था में सत्रभर विज्ञान सेमीनार/मॉडल प्रदर्शनी, सेवाकालीन प्रशिक्षण आदि कार्यक्रम होता है जो कि स्वामी आत्मानंद विद्यालय होने के बाद प्रभावित होगा। वहीं इस विद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे अध्ययन करते हैं, संख्या सीमित होने पर उनका हित प्रभावित होगा। छात्रों के हित में शासकीय अंबेडकर स्कूल नयापारा को ही स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम की शाला के रूप में संचालित किया जाए और वर्तमान संस्था शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को उनके पुराने स्वरूप में ही रखा जाए। जिस पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने जिला शिक्षा अधिकारी से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By User 6 /
May 11, 2026 /
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026 विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’ विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By User 6 /
May 12, 2026 /
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
प्रधानमंत्री की अपील के बाद ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, अब चलेंगी 8 गाड़ियां रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण...