कोरबा में वैलेंटाइनइ डे से एक दिन पहले ही एक लड़की ने सिरफिर आशिक की करतूत से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अक्सर लड़की को काॅल कर अपने प्यार का इजहार करता था। लड़की ने जब काॅल रिसीव करना बंद कर दिया, तो लड़की उसके घर तक के बाहर पहुंचकर उसे परेशान करने लगा। जिससे तंग आकर लड़की ने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। इस जानकारी के बाद पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
युवती द्वारा आत्महत्या का ये मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक जांजगीर जिला के पंतोरा का रहना वाला बिट्टू श्रीवास नामक युवक उरगा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती से एकतरफा प्यार करता था। पिछले एक साल से वह युवती को लगातार अपने प्यार का इजहार कर परेशान कर रहा था। लेकिन युवती द्वारा उसे हर बार मना किया जाता रहा। बावजूद इसके बिट्टू श्रीवास ना केवल युवती बल्कि उसके घर वालों को फोन कर अक्सर परेशान किया करता था। परिवार वालों का आरोप है कि उनकी बेटी जब फोन नहीं उठाती, तो युवक उसके घर के बाहर तक पहुंच जाता था।
सिरफिरे आशिक बिट्टू के एक तरफा प्यार की हरकतों से युवती काफी परेशान हो गयी थी। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे को लेकर भी आरोपी युवक द्वारा युवती को लगातार परेशान किया जा रहा था। जिससे तंग आकर युवती ने घर पर रखी कीटनाशक दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर युवती को आनन फानन में परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान युवती की मंगलवार को मौत हो गयी।
जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। पंतोरा निवासी बिट्टू श्रीवास के खिलाफ युवती के परिजनों ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच पूरी होते ही आरोपी सिरफिरे आशिक को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 24, 2026 /
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक जायलो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी में...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...