बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में नागपंचमी धूमधाम से मनाया गया। महाकालेश्वर मंदिर में स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर के पट परंपरा अनुसार रात्रि 12 बजे खोले गए। भगवान नागचंद्रेश्वर के पूजन के बाद मंदिर में रात से ही श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। दर्शन का सिलसिला लगातार 24 घंटे तक चलता रहेगा।
विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में नागपंचमी पर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन की महत्ता है। यहां महाकाल मंदिर के शीर्ष पर भगवान नागचंद्रेश्वर का अति प्राचीन मंदिर है। जहां नाग पर विराजित शिव पार्वती की अति दुर्लभ मूर्ति है। यह मंदिर साल में एक बार नाग पंचमी के मौके पर खुलता है। मान्यता है कि आज के दिन नाग चंदेश्वर के दर्शन करने से शिव और पार्वती दोनों प्रसन्न होते हैं। इसी के चलते आज दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। रात 12 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महंत विनीत गिरी महाराज और कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने भगवान नाग चंदेश्वर की पूजा अर्चना की। पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े महंत विनीत गिरी महाराज के मुताबिक नाग चंदेश्वर मंदिर में एकमात्र ऐसा विग्रह है कि जहां पूरा शिव परिवार सर्प सैया पर विराज मान है। इसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट दर्शन के लिए खोल दिए गए।
दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु रात से ही कतार में लग गए थे, जिन्हें भील समाज की धर्मशाला से प्रवेश दिया जा रहा था। वे चार धाम और बड़े गणेश मंदिर के सामने से होते हुए नागचंद्रेश्वर मंदिर पहुंच रहे थे। दर्शनों का यह सिलसिला रात 12 बजे तक लगातार चलता रहा। इससे पहले दोपहर 12 बजे भगवान नागचंद्रेश्वर की शासकीय पूजा हुई। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग, जूता स्टैंड, पेयजल, शौचालय सहित सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे।
प्रशासन का दावा था कि श्रद्धालुओं 1 घंटे में नाग चंदेश्वर भगवान के दर्शन हो सकेंगे, लेकिन दावा गलत साबित हुआ। कई श्रद्धालुओं का कहना था कि उन्हें चार से पांच घंटे में दर्शन हो सके। वहीं कई श्रद्धालुओं ने सुगमता से से दर्शन होने की बात भी कही। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इसके चलते श्रद्धालुओं की भीड़ सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...
By User 6 /
May 4, 2026 /
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। गर्मी के बीच...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...
By User 6 /
May 2, 2026 /
रायपुर : भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा फर्जीवाड़े की जांच एक बार फिर तेज कर दी गई है। इस बार प्रशासन ने पहले से ज्यादा सख्त रुख अपनाते हुए हर खसरा नंबर की गहन जांच के आदेश दिए हैं, चाहे...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 2, 2026 /
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...
By User 6 /
May 4, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
May 1, 2026 /
रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रजबंधा मैदान क्षेत्र में पुराने झगड़े के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। इस वारदात से इलाके में...