Google Analytics Meta Pixel राजीव गांधी किसान न्याय योजना की इस साल की पहली किश्त 21 मई को होगी जारी - Ekhabri.com

राजीव गांधी किसान न्याय योजना की इस साल की पहली किश्त 21 मई को होगी जारी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के रामनगर पहुंचे। यहां अमराई की छांव में उन्होंने ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात की और उनसे शासकीय योजना एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र ंवासियों को 6 करोड़ 88 लाख रूपए के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात देने के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मांग पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने रामनगर के लोगों के आग्रह पर वहां नवीन सामुदायिक भवन का निर्माण कराए जाने, हाई स्कूल का हायर सेकेण्डरी के रूप में उन्नयन, सूरजपुर से रामनगर तक सड़क निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सूरजपुर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय के नवीन भवन का निर्माण और सूरजपुर में अत्याधुनिक जिम की स्थापना का भी ऐलान किया। ग्रामीणों की मांग पर राजस्व संबंधी कामकाज की सहूलियत के लिए माड़ी पौनी में नवीन तहसील कार्यालय की स्थापना की घोषणा की। इस दौरान प्रेमनगर के विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेल साय सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं हजारों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ग्रामीणों से राजीव गांधी किसान योजना सहित अन्य योजनाओं से मिल रहे लाभ के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत इस साल की पहली किश्त की राशि प्रेमनगर-रामनगर सहित राज्य के लगभग 22 लाख किसानों को दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने गांव में स्थापित गौठान और गोधन न्याय योजना के जरिए गांवों में रोजगार एवं आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए लोगों से आगे आने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि गौठान ग्रामीणों की सामूहिक संपत्ति है, इसकी देखरेख, इसे बेहतर ढंग से संचालित करने और इसके माध्यम से लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की जिम्मेदारी सभी लोगों की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *