Google Analytics Meta Pixel डिनर के बाद मीठा खाने की आदत सेहत पर पड़ सकता है भारी - Ekhabri.com

डिनर के बाद मीठा खाने की आदत सेहत पर पड़ सकता है भारी

रात में डिनर के बाद कई लोगों को मीठा खाने की आदत होती है। एक्सपर्ट के अनुसार, डिनर के बाद मीठा खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। खाना खाने के बाद कई लोगों को मीठा खाने की आदत होती है। चाहे वह चॉकलेट हो या आइसक्रीम या कोई मिठाई, रात में डिनर के बाद मीठा खाने का अलग ही मजा होता है। हालांकि, कभी-कभी मीठा खाने में कोई बुराई नहीं है, पर अगर ये आपकी आदत ही बन चुकी है तो आपको सावधान होने की जरूरत है। रात में डिनर के बाद मीठा खाने से आपको स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

 

दरअसल, हम जो भी मीठा खाते हैं, उसमें शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। हम सभी जानते हैं कि ज्यादा मात्रा में शुगर हमारे लिए हानिकारक होता है तो चलिए जानते हैं रोजाना रात को खाना खाने के बाद मीठा खाने पर क्या होता है।
एक्सपर्ट का कहना है कि, ‘जब हम मीठा खाते हैं तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। फिर थोड़े समय बाद यह कम हो जाता है। रात में इस उठापटक के चक्कर में हमारी नींद अधूरी रह जाती है। इसका असर यह होता है कि अगली सुबह काफी थकान महसूस होती है। इसके अलावा रात में डिनर के बाद मीठा खाने पर शरीर खुद को रिपेयर और रिकवर करने के बजाय ग्लूकोज को एनर्जी में बदलने में लगा रहता है। कई रिसर्च से पता चला है कि देर रात मीठा खाने से इंसुलिन सेंसिटिविटी कम हो जाती है, जिसका असर मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है। रात में ज्यादा मात्रा में मीठा खाने से वजन ज्यादा तेजी से बढ़ता है।

 

 

 

 

रात में मीठा खाने से हमारी नींद खराब हो सकती है। चीनी नींद को कंट्रोल करने वाले मेलाटोनिन को कंट्रोल करती है, साथ ही कोर्टिसोल (तनाव बढ़ाने वाला हार्मोन) को बढ़ाती है। इसका असर होता है कि या तो नींद कम आती है या देर से आती है। इसके अलावा मीठी चीजों में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होती है, जो शरीर को एनर्जेटिक रखने में मदद करता है। ऐसे में रात में मीठा खाने से दिमाग ज्यादा एक्टिव हो जाता है, जो हमारे स्लीप साइकिल पर असर डालता है।
डायबिटीज के मरीज अगर डेली बेसिस पर रात में डिनर के बाद रोजाना मीठा खाते हैं तो उनके लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि रात के समय ज्यादा मीठा लेने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है, जिससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं जैसे न्यूरोपैथी, रेटिनोपैथी और किडनी संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसके अलावा, रात में रोजाना मीठा खाने से टाइप-2 डाइबिटीज और मोटापे का खतरा बना रहता है। साथ ही दिल से संबंधित बीमारी भी होने की संभावना रहती है।

 

 

 

 

एक्सपर्ट का कहना है कि रात में मीठा खाने की इच्छा को रोकने के लिए आपको अपनी आदतों और खाने में बदलाव करना होगा। इसके लिए आप मैग्नीशियम या क्रोमियम जैसे पोषक तत्वों को पूरा करने के लिए हरी पत्तेदार साग, ड्राई फ्रूट्स और साबुत अनाज ले सकते हैं। रात को डिनर में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर खाना खाएं। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। इसके अलावा, अगर फिर भी मीठा खाने की इच्छा हो तो कोई मीठा फल, डार्क चॉकलेट का छोटा सा टुकड़ा या दही शहद के साथ खा सकते हैं। आप चाहें तो दालचीनी या कैमोमाइल जैसे हर्बल चाय भी पी सकते हैं, जो हेल्दी भी होता है और हल्का मीठा भी। यह भी याद रखें कि शरीर में पानी की कमी न होने पाए, प्यास लगने पर भी कभी-कभी मीठा खाने का मन करता है।

 

 

 

रात में डिनर के बाद खुद को किसी और काम में लगाए रखें जैसे: किताब पढ़ना या वॉक पर निकल जाना आदि। इससे आपका ध्यान मीठे पर नहीं जाएगा। अगर आपको मीठा काफी ज्यादा पसंद है तो आप इसे सुबह में खा सकते हैं, क्योंकि उस समय हमारा मेटाबॉलिज्म काफी एक्टिव रहता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *