हाथी पालना वैसे तो शुरू से महंगा शौक रहा है, लेकिन अब यह शौक और महंगा हो जाएगा। अब सिर्फ वही व्यक्ति हाथी रख सकेगा, जिसके पास हाथी के रहने-खाने की बेहतर व्यवस्था के साथ ही उनकी मौज-मस्ती के भी इंतजाम होंगे। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार तालाब या स्वीमिग पूल जरूरी होगा। इसके साथ ही हाथियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच करानी भी जरूरी होगी। सभी हाथियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए इनकी डीएनए प्रोफाइलिग भी कराई जा रही है।
देश में करीब 2700 हाथी पालतू हैं। इनमें से करीब 1,800 हाथियों का अंकुश फिलहाल निजी हाथों में है,जबकि अन्य मंदिरों, वन विभाग, अभयारण्यों और चिड़ियाघरों में हैं। जंगल में रहने वाले हाथियों की सुरक्षा के साथ ही इन सभी हाथियों की सुरक्षा का लेकर भी अक्सर सवाल उठते रहते हैं।
संसद में भी इस मुद्दे पर विपक्ष और सत्ता पक्ष आवाज उठाता रहा है। ऐसे में मंत्रालय ने इनके रखरखाव को लेकर यह फैसला लिया है। इस संबंध में संसद में पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक देश में कुल 2675 हाथी बंधक या पालतू श्रेणी के हैं। इनमें इनमें 1821 हाथी का नियंत्रण निजी हाथों में है, जबकि 659 हाथी वन विभाग और 86 हाथी चिड़ियाघर के पास हैं। हाथियों को रखने का शौक सबसे अधिक असम में है,जहां करीब 905 हाथी पाले गए हैं।
मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक जंगल और पाले गए हाथियों को लेकर एक विस्तृत डेटाबेस तैयार करने की योजना बनाई गई है। इसकी शुरुआत पालतू हाथियों की डीएनए प्रोफाइलिग से शुरू की गई है। मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों की मानें तो इससे हाथियों की संख्या पर नजर रखी जा सकती है। चोरी आदि की घटनाओं को रोकने में भी मदद मिलेगी। इसके साथ ही जंगल में मौजूद हाथियों की टैगिग भी कराई जा रही है। इससे इनके मूवमेंट पर नजर रखने के साथ ही इनकी पहचान में मदद मिलेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 18, 2026 /
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...
By User 6 /
June 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 16, 2026 /
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
By User 6 /
June 13, 2026 /
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...