Google Analytics Meta Pixel कर्ज उतारने को ससुरालवालों ने कर दिया बहू का सौदा - Ekhabri.com

कर्ज उतारने को ससुरालवालों ने कर दिया बहू का सौदा

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक परिवार ने अपनी बहू का सौदा सात लाख रुपये में कर दिया। यह मामला अदालत पहुंचा तो अदालत के निर्देश पर पुलिस ने पति सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बीमार बेटे के उपचार में काफी रुपये खर्च हो गए, जिससे परिवार कर्ज में डूब गया। अब कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने यह आपराधिक कदम उठाया है।
बांसवाड़ा जिले के कनेरा थाना क्षेत्र की रेणुुुका पत्नी गोपाल बामनिया ने मामला दर्ज कराया है। इसमें उसने बताया कि उसकी शादी सात साल पहले हुई थी। उसकी चार साल की बेटी है। चार महीने पहले उनका पति गोपाल पेड़ से गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई और वह कोमा में चला गए। उनका उपचार उदयपुर के एक अस्पताल में किया जा रहा है। पति के उपचार के लिए उन्होंने जेवरात बेच दिए तथा कृषि भूमि गिरवी रख दी, बावजूद इसके उपचार के लिए रुपये कर्ज पर लेने पड़े। अब ससुराल वालों ने कर्ज चुकाने के लिए उनका सौदा सात लाख रुपये में खमेरा के शिवराम से कर दिया और नाता विवाह करने की तैयारी कर ली। इसका विरोध उन्होंने किया और वह किसी तरह वहां से निकलकर मायके आ गईं। ससुराल वाले उनके मायके भी आ गए और मारपीट कर साथ ले जाने की कोशिश की। इस मामले में उन्होंने कनेरा थाने में शिकायत की थी, लेकिन मामला दर्ज नहीं किय गया। इसके बाद अदालत की शरण ली तो बुधवार को कनेरा थाने में मामला दर्ज किया गया। थानाप्रभारी करनाराम ने रेणुका की शिकायत पर गोपाल, कन्हैया, मोगा, नाथू और केसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
नाता प्रथा राजस्थान के आदिवासी समाज में प्रचलित पुरानी प्रथाओं में से एक है। इसके तहत पत्नी अपने पति को बिना तलाक दिए अन्य पुरुष के साथ रह सकती है। इसके लिए उसे अन्य पुरुष से शादी करने की भी जरूरत नहीं है। इसमें कोई औपचारिक रीति रिवाज नहीं करना पड़ता। एक तरह से लिव इन रिलेशन की प्राचीन प्रथा भी इसके कहा जा सकता है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

शारदीय नवरात्र शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...