Google Analytics Meta Pixel तस्वीरें बता रहीं ज्ञानवापी के मंदिर होने की कहानी - Ekhabri.com

तस्वीरें बता रहीं ज्ञानवापी के मंदिर होने की कहानी

ज्ञानवापी मंदिर है। इसके प्रमाण देश-विदेश के संग्रहालयों में मिलते हैं। ब्रिटिश लाइब्रेरी में जिन दुर्लभ साक्ष्यों का संग्रह है, वे यहां गुरुग्राम के अमेरिकन इंस्टीटयूट आफ इंडियन स्टडीज के आर्ट एंड आर्कियोलाजी (कला और पुरातत्व) विभाग में देखे जा सकते हैं। इसमें रखी कुछ तस्वीरें ज्ञानवापी के मंदिर होने की बात प्रमाणित करती हैं। यह संस्थान विभिन्‍न दौर के मंदिरों के वास्तुशिल्प पर शोध और संग्रह के आधार पर इनसाइक्लोपीडिया (ज्ञानकोश) बनाता है। यहां ब्रिटिश पुरातत्ववेक्ता जेम्स प्रिसेप द्वारा 1830 में ली गई कुछ तस्वीरें हैं, जिन्हें यहां की लाइब्रेरी में ‘बनारस इलस्ट्रेटेड” स्तंभ के तहत रखा गया है। यहां के पुस्तकालय में रखी एक पुस्तक में इन चित्रों का परिचय-वर्णन भी मिलता है।

संस्थान की पदाधिकारी वंदना सिन्हा ने बताया कि इस लाइब्रेरी में यह संकलन 1960 में लाया गया था। इसमें जेम्स प्रिसेप द्वारा ली गई ज्ञानवापी की फोटो का चित्रांकन पुराने काशी विश्वनाथ मंदिर के नाम से किया गया है। यद्यपि संस्थान में रखे इन चित्रों में अधिकतर वास्तुशिल्प से संबंधित हैं, लेकिन इसके विभिन्न् हिस्सों को उस समय भी मंदिर के तौर पर ही लिखा गया है। एक फोटो में मंदिर के दक्षिण पश्चिम कोने को इंगित किया गया है, जिसे मंदिर का गर्भगृह बताते हुए लिखा है कि बलुआ पत्थरों से बनी यह संरचना 1585 ईस्वी की है।

कुबेर नाथ सुकुल ने 1974 की पुस्तक ‘वाराणसी डाउन द एजेज” में जेम्स प्रिसेप के इसी चित्र संग्रह का हवाला देते हुए लिखा है कि जेम्स प्रिसेप की नजर से देखें तो विश्वेश्वर मंदिर राजा टोडरमल ने 1585 में बनवाया था। इसे औरंगजेब द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था। जेम्स प्रिसेप की फोटो में मंदिर का पश्चिमी द्वार दिखता है। पुस्तक में इस चित्र का कैप्‍शन दिया गया है कि यह मंदिर का पश्चिमी द्वार ध्वस्त होने के बाद भी इस अवस्था में था और फोटो में इसकी स्थिति बताती है कि यह मंदिर था। अगर मंदिर के वास्तुशिल्प की बात करें तो प्रिसेप के फोटो प्रमाणित करते हैं कि यह उस दौर का है, जबकि बलुआ पत्थरों से मंदिरों की एक विशेष तरह की संरचना बनाई जाती थी। अब 1669 में औरंगजेब ने इसे तोड़ने के आदेश दिए, जिसमें मंदिर के कुछ हिस्से को पूरी तरह नष्ट न करके उसे खंडित करके वैसे ही छोड़ दिया गया। पुस्तक में लिखा है कि इस हिस्से में पूजा-अर्चना के लिए हिंदू आते थे, लेकिन छिपते-छिपाते। यह क्रम इंदौर की महारानी अहिल्या बाई होलकर द्वारा 1777 में यहां मंदिर बनाने तक चलता रहा। उसके बाद लोग पूजन के लिए सार्वजनिक रूप से पहुंचने लगे।

इसी पुस्तक में पारसी साहित्य के एक एक दिलचस्प किस्से का जिक्र भी है कि शाहजहां के दरबार में एक हिंदू कवि थे, जिन्होंने दावा किया था कि वह ब्राह्मण थे और हमेशा ब्राह्मण रहेंगे। चाहे उन्हें कितनी ही बार काबा क्यों न ले जाया जाय। यही वजह है कि उनका असल नाम चंद्रभान होते हुए उन्हें दरबारियों ने ‘बाराहमन” कहना शुरू कर दिया। चंद्रभान औरंगजेब के शासनकाल में भी रहे और जब ज्ञानवापी मस्जिद बनी तो उनसे कहा गया कि इस अवसर पर क्या कहना चाहेंगे। ऐसे में उन्होंने एक दोहा कहा जिसका भावार्थ था कि भगवान ने ही स्थान दिया और उन्हीं के स्थल को तोड़कर यह मस्जिद बनाई जा सकी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

महादेव सट्टा एप पर सख्ती, डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में महादेव सट्टा एप कार्रवाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले सामने आए, जिससे प्रदेश को नुकसान हुआ। अब मौजूदा सरकार इन...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *