Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ की टीम बंगलुरू में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होगी शामिल, राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी हुए पुरस्कृत - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ की टीम बंगलुरू में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होगी शामिल, राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी हुए पुरस्कृत




राजधानी रायपुर में 15वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता सम्पन्न



रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए हर्ष की बात है की रोलर स्केटिंग टीम बंगलुरू में 11 से 22 दिसम्बर तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होगी। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज यहां राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि राज्य में इस खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दुर्ग, भिलाई, रायपुर और बिलासपुर में नए स्केटिंग ग्राउण्ड बनाने का प्रस्ताव है।



डॉ. टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव की बात है कि देश के सी.बी.एस.सी. स्कूलों में केवल कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना में 200 मीटर का बैंड टैªक स्केटिंग के लिए उपलब्ध है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्कूलों में स्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए विगत वर्ष से स्कूली खेलों में शामिल किया गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्केटिंग का उचित वातावरण बनाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन का प्रयास जारी है, जिसमें-दुर्ग, भिलाई, रायपुर और बिलासपुर में नए स्केटिंग ग्राउण्ड का निर्माण प्रस्तावित है।



मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि इसी वर्ष स्केटिंग की राष्ट्रीय स्तर की ओपन चैलेंज स्पीड रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा चुकी है। जिसमें देश के 1500 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। यह भी गर्व का विषय है कि लगातार 5 वर्षों से सीबीएसई बोर्ड की राष्ट्रीय प्रतियोगिता भी कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना के ग्राउण्ड में आयोजित की जा रही हैं।

डॉ. टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने इस वर्ष अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय खेल की रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में रायपुर के खिलाड़ी अमितेश मिश्रा को स्केटिंग में देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष का गुण्डाधूर सम्मान प्रदान किया गया है।

Read Also  महिला पत्रकारों का सम्मान, मुख्यमंत्री से मुलाकात में साझा किए अनुभव



उन्होंने कहा कि इस खेल में लड़कियां भी पीछे नहीं है, स्केटिंग प्रतियोगिता में एन.एच. गोयल वर्ल्ड स्कूल की कक्षा 8 वीं की छात्रा कुमारी लावण्या जिंदल ने इनलाइन स्केटिंग में तीन गोल्ड मैडल जीते। इंदौर में 7 से 9 अक्टूबर के बीच आयोजित राष्ट्रीय पिकलबॉल प्रतियोगिता के 16 वर्ष से कम आयु वर्ग में एनएच गोयल स्कूल कक्षा 10वीं की छात्रा कुमारी हेमिका जिंदल ने सिंगल्स और डब्बल दोनों कैटेगरी में गोल्ड मैडल प्राप्त किया।



गौरतलब है कि राजधानी रायपुर के सरोना स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में 4 से 6 नवंबर तक 15वीं राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग साढ़े तीन सौ से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता इनलाइन तथा क्वाड कैटेगरी में 5 वर्ष से 17 वर्ष से अधिक लड़के एवं लड़कियों के लिए विभिन्न 6 आयु समूहों में रिंग तथा रोड में 120 पदकों के लिए आयोजित की गई।



यह प्रतियोगिता भारतीय रोलर स्केटिंग खेल महासंघ द्वारा मान्यता प्राप्त है। इस प्रतियोगिता के विजेताओं में से छत्तीसगढ़ के टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम 60वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप 2022 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी। इस वर्ष यह राष्ट्रीय प्रतियोगता 11 से 12 दिसम्बर 2022 तक बंगलुरू में आयोजित की जाएगी।



इस वर्ष रोलर स्केटिंग खेलों का प्रचार-प्रसार करने टेनासिटी और टॉय स्केट्स में कुछ प्रतियोगिताएं रखी गई थी, जिससे नए उदीयमान खिलाड़ियों को 75 पदकों का वितरण किया गया। इससे उन्हें रोलर खेलों की बेहतर जानकारी हो सकीं। इसके लिए 3 से 5 वर्ष के इनलाइन तथा क्वाड खिलाड़ियों तथा टेनासिटी और टॉय स्केट्स में 4 आयु वर्ग बनाए गए थे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्केटिंग एसोसिएशन के महासचिव किशोर भंडारी, स्कूल के संचालक राकेश मिश्रा, दलजीत सिंह, सुप्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ डॉ. सीमा जिंदल सहित प्रतिभागी खिलाड़ी और उनके अभिभावक उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...