शेयर बाजार की स्थिति बीते कुछ महीनों से इतनी ज्यादा खराब है कि लोग इसके बारे में बात नहीं कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों के पोर्टफोलियो लाल हैं। 14 फरवरी 2025 को जहां, BSE सेंसेक्स 199.76 अंक गिरकर 75,939.21 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 102.15 अंक गिरकर 22,929.25 पर बंद हुआ। हम आपको बाजार की गिरावट के बारे में नहीं, बल्कि एक ऐसे पेन्नी स्टॉक के बारे में बताएंगे, जिसने अपने निवेशकों को तबाह कर दिया। बीते 2 सालों से लगातार गिर रहे इस स्टॉक ने अब तक अपने निवेशकों की 86.95 फीसदी दौलत कम कर दी है।
हम जिस स्टॉक की बात कर रहे हैं उसका नाम है SecUR Credentials Ltd. एक वक्त था जब इस कंपनी के एक शेयर की कीमत 31.65 पैसे हुआ करती थी। लेकिन, आज इसके एक शेयर की कीमत 2.47 पैसे रह गई है। सबसे बड़ी बात कि SecUR Credentials Ltd में ये गिरावट बीते दो सालों में आई है। SecUR Credentials Ltd का एक शेयर 6 जनवरी 2023 को 31.65 रुपये पर था। लेकिन 2 साल बाद 10 फरवरी 2025 को इस कंपनी के एक शेयर की कीमत 2 रुपये 47 पैसे पर आ गई। लिस्टिंग के बाद से इस शेयर में 86 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा सकती है।
कंपनी भारत में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन और रिस्क मिटिगेशन के क्षेत्र में काम करती है। यानी, अगर किसी कंपनी को नए लोगों को हायर करना है, तो SecUR उनकी पिछली नौकरी, एजुकेशन, आपराधिक रिकॉर्ड, पता और References की जांच करता है। इसके अलावा, किसी भी बिजनेस के लिए वेंडर या पार्टनर चुनना होता है तो SecUR इनकी भी पूरी जांच करता है।
इस कंपनी के फंडामेंटल्स की बात करें तो स्क्रीनर डॉट इन के अनुसार, फिलहाल SecUR Credentials Ltd का मार्केट कैप 10.1 करोड़ रुपये है। वहीं, स्टॉक पीई 2.11 है और आरओसीई 21.2 फीसदी है। शेयर की आरओई 18.8 फीसदी है और बुक वैल्यू 12 रुपये है। SecUR Credentials Ltd के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये है। वहीं, इसके 52 वीक हाई और लो की बात करें तो इसका 52 वीक का हाई 23.7 रुपये है और इसके 52 वीक का लो 2.47 रुपये है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
June 29, 2026 /
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...
By User 6 /
June 29, 2026 /
कोरबा/रायपुर। कोरबा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली के अवैध दो मंजिला निर्माण में बुलडोजर चलवा दिया गया है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...