Google Analytics Meta Pixel टाइगर बेबी घोषित किए गए इंडियाज बेस्ट डांसर - Ekhabri.com

टाइगर बेबी घोषित किए गए इंडियाज बेस्ट डांसर

डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के विजेता गुरुग्राम निवासी टाइगर बेबी उर्फ अजय सिंह को घोषित किया गया। रविवार को फाइनल नतीजा घोषित किया गया। 21 वर्षीय टाइगर को जनता से मिले वोटों के आधार पर शो का विजेता घोषित किया गया। इसके बाद सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के बिजनेस हेड दानिश खान ने उन्हें विजेता ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपये का चेक पुरस्कार स्वरूप दिया। इसके अलावा एक मारुति सुजुकी विटारा ब्रीजा कार भी इनाम के रूप में दी गई। वहीं रायपुर के मुकुल गैन और केरल की श्वेता वॉरियर शो के दूसरे और तीसरे रनर घोषित किए गए। मुकुल और श्वेता समेत शीर्ष सात प्रतिभागियों को एक-एक लाख रुपये इनाम के रूप में दिए गए। फाइनल में शो की जज मलाइका अरोड़ा और टेरेंस लुईस ने अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिया।

टाइगर के परिवार में दो भाई और एक बहन समेत पांच सदस्य हैं। वह मूल रूप से नेपाल के दोहरी शहर से रहने वाले के हैं। उनके पिता गणेश कुमार साल 2001 में रोजी-रोटी की तलाश में गुरुग्राम आए। वह गुरुग्राम की एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करते हैं। टाइगर की मां घर चलाने के लिए लोगों के घरों में जाकर खाना बनाती हैं।

टाइगर ने बताया कि वह शो में अपनी मां के सपने पूरे करने आए थे। वह उसे देश के बेहतरीन डांसर्स में देखना चाहती हैं। उन्‍होंने बताया कि डांस के प्रति बचपन से रूचि थी। इसके बाद यूट्यूब पर वीडियो देखकर और वर्कशॉप से डांस करना सीखा है। उसने कहा कि शो में जीते पैसों से मैं अपने परिवार के लिए एक घर लेना चाहता हूं। शो में टेरेंस सर ने कहा कि अगर टाइगर का डांस नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा मेरे लिए सबसे यादगार अवसर है। उसने कहा कि उसका सपना है कि एक दिन रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ को कोरियोग्राफ करूं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...