Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने व्यक्तित्व में निखार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। घर-परिवार में माहौल भी अच्छा रहेगा। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप उन्हे कहीं डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपकी संतान को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको उनके मन में चल रही है उलझनों को जानने की कोशिश करनी होगी। आप किसी नए मकान के खरीदारी की योजना बना सकते हैं।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको रूपए-पैसे से संबंधित मामलों को परिवार में ही मिल बैठकर दूर करने से बेहतर लाभ मिलेंगे। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से किस स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपकी कामों से आपकी एक नई पहचान बनेगी।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको करियर में कोई अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता को दिया था, तो उसमें उन्हें अच्छी सफलता हासिल होती देख रही है। आपके अच्छे कामों की सराहना होगी। आपको कोई सम्मान भी मिल सकता है। आपको एक साथ काफी काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छा पद मिलने से आज उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ को हाथ से जाने नहीं देगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपसे कार्यक्षेत्र में यदि कोई गलती हो, तो आप उसके लिए अपने बॉस से तुरंत माफी मांगे। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आपका कोई पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहने से खुशियां बनी रहेगी। व्यक्तिगत जीवन में आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने कामकाज को लेकर थोड़ा टेंशन लेंगे, क्योंकि पार्टनरशिप में आपको कोई धोखा मिल सकता है। आप किसी जिम्मेदारी को संतान को दे सकते हैं, लेकिन वह उसमें ढील दे सकते हैं। आपका कोई छुपा हुआ राज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए अपने कामों में कोई बदलाव करने के लिए रहेगा। आप अपने बिजनेस की योजनाओं को लेकर अपने भाइयों से सलाह करेंगे। किसी सरकारी टेंडर के आपको मिलने की संभावना है। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी अच्छी छाप रहेगी। आपको कोई बड़ा पद भी मिलने की संभावना है।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो पेट में कोई गड़बड़ी हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपके सहयोगी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें  कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपका आपकी मेहनत के अनुसार फल ना मिलने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन आपको लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे। परिवार में सदस्यों से कुछ आपसी मतभेद होने से दूरियां सकती हैं। आप किसी नए काम को करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें। किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए आप कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए खुशहाली लेकर आएगा। आपको थोड़ा सोच समझकर कोई निर्णय लेने की आवश्यकता है। आप किसी अजनबी की बातों पर भरोसा ना करें। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको करियर को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आप जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइस प्लान करेंगे।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति  में धैर्य बनाए रखना होगा। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा। माताजी आपको कोई काम सौप सकती है, जिसमें आप ढील बिल्कुल ना दें। आप अपने आलस्य के कारण अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश में लगे रहेंगे। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है, जिससे आप पुराने के गिले शिकवे न उखाड़े।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सुख-शांति से भरा रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको ईषालु व झगड़ालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके मन में आज काम को लेकर टेंशन रहेगी। जिसे आप अपने बॉस से शेयर कर सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप अपने परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। कामकाज में आपको अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन आपको धैर्य और साहस बनाए रखने की आवश्यकता है। परिवार में किसी छोटे बच्चों की सेहत में गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे। आपको अपने पिताजी से कुछ पारिवारिक बिजनेस को लेकर बातचीत करनी होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मेल-मिलाप कराने जा सकते हैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *