Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने बजट पर ध्यान देकर खर्च करें, क्योंकि आप शौक और मौज की चीजों में अच्छा खासा धन खर्च कर सकते हैं। नौकरी में आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आप अपने घर के कुछ सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट हो सकती है।

 

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। विद्यार्थी अपने ज्ञान में वृद्धि करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपको अपने अनुभवों से फायदा मिल सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित यदि कोई काम अटका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे। संतान को किसी मनचाही नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपको अपने कामों को थोड़ा संभलकर चलने की आवश्यकता है। आप अपनी मेहनत से बिल्कुल जी ना चुराए और आपको अपने आलस्य को दूर भगाने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी, लेकिन आपकी किसी बात का कोई बुरा मान सकता है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

 

Read Also  आज का राशिफल

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ने से खुशी होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप दोस्तों और सगे संबंधियों से तालमेल बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। लेनदेन से संबंधित मामलों को लेकर आप जल्दबाजी न दिखाएं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई उपहार मिल सकता है।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपको बेवजह तनाव लेने से बचना होगा। आप किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। आपको अपने काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपको अपनी जरूरी खर्चो पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी सहयोगी से कोई बात सोच समझकर बोलने की आवश्यकता है। आप तरक्की की राह में आगे बढ़ने के लिए रहेगा।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप अपनी मेहनत से कामों को करेंगे। किसी से बेवजह सलाह लेने से आपको बचना होगा। आप अपनी आय के सोर्सो पर पूरा ध्यान दें। आज का दिन आपके लिए आनंद में रहने वाला है। संतान को करियर को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह दूर होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती हैं।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। सरकारी क्षेत्रों में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। धन संबंधित मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आपको अपने लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। आप किसी जमीन-जायदाद की खरीदारी कर सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छे कामों से सम्मान मिलेगा। आपको किसी के कहने में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आप किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। आपकी अपने बॉस से कहासुनी हो सकती है, तो आप उसमें थोड़ा चुप रहें।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए टेंशनों से भरा रहने वाला है। विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप अपने काम से जी बिल्कुल ना चुराएं। आपको आर्थिक स्थिति पर पूरा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों को लेकर संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम को लेकर सहयोगियों से बातचीत कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि आप किसी विरोधी की बातों में आए तो आप अपने कामों को बिगड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। दान और धर्म के कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपनी संतान में करियर को लेकर यदि टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने खर्चों को भी उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आप अपने व्यवहार से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपका बोलबाला रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी का सहयोग मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। भाई व बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *