Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 18 जून राशिफल 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 18 जून राशिफल 2020

मेष- आज के दिन जो भी कार्य करें फुल हार्टेड होकर करें. दूसरों के सामने अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा, वहीं दिल की बात भी शेयर कर सकते हैं. जो लोग जॉब की तलाश में है उनको इस ओर सफलता मिलने के योग बन रहें हैं, वहीं दूसरी ओर नौकरी पेशा से जुड़े लोगों का सम्मान बढ़ेगा. इलेक्ट्रानिक से संबंधित व्यापार करने वालों को व्यापार में  सफलता मिलेगी. सरकारी कार्यों में रुकवटे आ सकती है जिसको लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे. स्वास्थ्य की बात करें तो कमर में दर्द की समस्या हो सकती है. बड़े भाई की ओर से आपको शुभ समाचार मिलने की संभावना है.

 

वृष- आज के दिन आप तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे. दूसरों को नकारात्मक व तीखा बोलने से बचे. मेहनत तो सभी लोग करते हैं लेकिन जो काम को नए तरीके व प्लानिंग के साथ करें वहीं भविष्य में उन्नति के मार्ग खोज पाता है. ऑफिस में आप जो काम करेंगे उसकी प्रशंसा होगी. व्यवसाय को बढ़ाने में अधिक संघर्षों का सामना करना पड़ेगा और निस्संदेह  सफलता भी प्राप्त होगी. विद्यार्थियों का पढ़ने में मन लगेगा एवं साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम भी देखने को मिलेंगे. हेल्थ में चल रही छोटी-मोटी बिमारियों से  निदान प्राप्त होगा.  परिवार के किसी व्यक्ति के साथ मनमुटाव हो सकता है.

 

मिथुन- आज के दिन मानसिक क्षमता पूर्ण है शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रयास करने होगें. ऑफिशियल कार्यों  में की गयी मेहनत भविष्य के लिए लाभप्रद साबित होंगे. वहीं जो लोग बैंक में कार्यरत हैं उनको कार्यों में तेजी लानी चाहिए. व्यापार की बात करें तो जो लोग स्टेश्नरी संबंधित व्यापार करते हैं उनको लाभ मिलने की संभावना है. सिर के दर्द से परेशान हो सकते हैं वहीं अधिक क्रोध करने से भी बचना चाहिए. छोटे बच्चों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, खासकर नवजात शिशुओं को इंफेक्शन होने की आशंकाएं बनी हुई है. परिवार में लोगों के बीच ताल-मेल बिगड़ सकता है.

 

कर्क- आज के दिन कल की ही तरह कर्मक्षेत्र पर अपनी पैनी निगाह बनाएं रखनी होगी दिन आपके लिए काफी सकारात्मक रहेगा. मनचाहे कार्य पूरे होंगे. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. ऑफिस में कोई नया काम दिया जाए तो उसमें कमियाँ तलाशने के बजाय उसको पूरी लगन के साथ करना चाहिए. जो लोग ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करते हैं उनको लेन-देन के मामले में सतर्क रहना होगा. विद्यार्थियों को यह समय थोड़ा भी आलस्य उनके परिणाम पर भारी असर करेगा. रोगों में सुधार देखने को मिलेगा लेकिन खान-पान पर ध्यान देना होगा. हो सके तो पौष्टिक आहार का सेवन करें.. बहन छोटी है तो उसकी संगति पर ध्यान दें.

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह- आज  के दिन आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. लोगों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे. ऑफिशियल कार्यों को लेकर बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं, वहीं उनकी नाराजगी को दूर करने के लिए अधिक कार्य करने की आवश्यकता है. प्रॉपर्टी से रिलेटेड कारोबार करने वालों के लिए दिन अच्छा है, वहीं दूसरी ओर व्यापार में निवेश के लिये दिन पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगा. विद्यार्थियों को अपना पूरा समय पढ़ाई में देना होगा, इसलिए कमजोर विषय को बार-बार रिवाईज करते रहना चाहिए. हेल्थ में पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है. जीवनसाथी से कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है जो आपके लिए लाभप्रद होगी.

 

कन्या- आज का दिन आपके लिये भाग्यवर्धक रहेगा, वहीं ऑफिशियल कार्यों को लेकर चिंता रहने वाली है, इसलिए कार्यों को बहुत ही सतर्कता के साथ करें, क्योंकि ग्रहों की स्थितियाँ भाग्य अवरोधक भी हो सकती है. रिसर्च से जुड़े लोगों को नये प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिलेगा. व्यापार की बात करें तो जो लोग दूध डेयरी या इससे रिलेटेड कार्य करते है उनको अधिक मुनाफा होने की संभावना है. उच्च शिक्षा  ग्रहण करने के लिए ऑनलाइन कोर्स आदि करना उत्तम रहेगा. सेहत में बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी. पिता की बातों का महत्व दें, अन्यथा उनसे आपके संबंध बिगड़ सकते है.

 

तुला- आज के दिन कार्यों में अवरोध के बावजूद कार्य पूरा कर पाने में सफल होंगे वहीं दूसरी ओर महत्वपूर्ण फैसलों को आज न लें तो बेहतर होगा. कर्मक्षेत्र में उच्चाधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. जो लोग फूलों की साज-सज्जा से संबंधित  व्यापार करते हैं उनको मंदी के दौर में भी लाभ की संभावनाएं दिख रही है. वहीं लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है. हेल्थ की बात करें तो जिन लोगों को यूरिक एसिड की समस्या है वह लोग हेल्थ को लेकर सचेत रहें. अगर आंखों  से संबंधित दिक्कत है तो उसकी भी जांच कराए. पारिवारिक संबंधों को सुधारने का प्रयास करें.

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक- आज के दिन आपको संयमित रहना है खासकर बोलते वक्त विशेष ध्यान रखें. ऑफिशिल स्थितियों की बात की जाए तो आज कार्य का भार अधिक रहने वाला है साथ ही नौकरी को लेकर नकारात्मक सूचना भी मिलने की आशंका बनी हुई है. जिन लोगों को पैतृक व्यापार संबंधित विवाद चल रहा है, उसमें समझौता करना आपके लिए लाभकारी सिद्धि होगा.  सोते समय ध्यान रखें, गर्दन की नश में खिचाव हो सकता है, खासकर सर्वाईकल के रोगियों को अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है. वाहन सावधानी से चलाएं चोट-चपेट लग सकता है. जीवनसाथी की बातें चुभ सकती है,जिसकी वजह से विवाद होने की आशंका है.

 

धनु- आज के दिन अपने मनोबल को कमजोर न पड़ने न दें, क्योंकि मन के हारे हार है और मन के जीते जीत, इस बात को ध्यान में रखें. लोगों से अच्छा व्यवहार व नेटवर्क को मजबूत बनाकर रखना होगा. ऑफिस में जरूरत से ज्यादा किसी पर भरोसा करना आपको भारी पड़ सकता है इसलिए सचेत रहते हुए केवल अपने कार्य पर ही ध्यान केन्द्रित करना होगा. व्यापार की बात करें तो जो लोग मिठाई का व्यापार करते है उनको धन लाभ होने की संभावना है. पेट में इंफेक्शन व डिहाइड्रेशन को लेकर सचेत रहें, हल्का व सुपाच्य भोजन को ही प्राथमिकता दें. दाम्पत्य जीवन में शुभता रहेगी.

 

मकर- आज के दिन की शुरुआत किसी कडवे अनुभव के साथ हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ लेंगे. जिससे आपके आत्मबल में वृद्धि होगी. रुके हुए कार्य भी सही समय पर होते नजर आएंगे. नौकरी में चल रहें प्रयास सफल होगें, आज कहीं से ऑफर मिल सकता है इस अवसर को हाथ से जाने न दें. व्यापार में उतार-चढ़ाव की परिस्थितियाँ आएंगी, अच्छे परिणामों को पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कोर्स भी कर सकते हैं. बेहतर स्वास्थ्य के लिए शांत रहना उत्तम रहेगा. मित्रों के साथ विवाद करने से बचें, अन्यथा ज्यादा गरमा-गर्मी में बात बिगड़ सकती है.

Read Also  आज का राशिफल

 

कुम्भ- आज के दिन छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है. क्योंकि ऐसा करने से दिमाग में नकारात्मक विचारों का ही प्रवेश होगा, इसलिए सकारात्मक रहें. ऑफिस के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें, काम का दबाव आपके ऊपर अधिक हो सकता है, वहीं सहकर्मियों का रवैया कुछ बदलता हुआ दिखेगा. फर्नीचर से संबंधित बिजनेस करने वालों को थोड़ा घाटे का सौदा करना पड़ेगा. स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक व शारीरिक दोनों ही रूप से स्वस्थ्य रहने की आवश्यकता है. बिजली से संबंधित कार्य सावधानी से करें करंट लगने की आशंका है. इलेक्ट्रॉनिक संबंधित सामान खरीदने के लिए दिन उपयुक्त है.

 

मीन- आज के दिन मूड थोड़ा गर्म रहेगा, वर्तमान समय में अपने क्रोध को पॉजिटिव एनर्जी में कन्वर्ट करना आपके लिए लाभप्रद है. ऑफिस में बॉस कि बातों को नजरअंदाज न करें अन्यथा यह आपको परेशानी में डाल सकती है. खाद्य-पदार्थों का व्यापार करने वालों के लिए दिन मंदी भरा हो सकता है. सेहत की बात करें तो ग्रहों की स्थिति आपको तनाव दे सकती है, इसलिए हृदय के रोगियों को सचेत रहने की आवश्यकता है. बेवजह के तावन से बचें. छोटे-भाई बहन से उदार भाव के साथ वार्ता करें, यदि उन्हें आपसे मदद की आवश्यकता पड़ती है तो निसंकोच मदद करनी चाहिए.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

प्लेन हाइजैक की खबर के बीच, जयपुर एयरपोर्ट में की गई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *