Google Analytics Meta Pixel मंदिर के शिखर से टकराया ट्रेनी विमान, पायलट की मौत, ट्रेनी घायल - Ekhabri.com

मंदिर के शिखर से टकराया ट्रेनी विमान, पायलट की मौत, ट्रेनी घायल

मध्य प्रदेश के रीवा में गुरुवार रात करीब 11.30 बजे ट्रेनी विमान के मंदिर के शिखर से टकरा गया। टकराने से विमान क्रैश हो गया, विमान क्रैश होने से पायलट विमल कुमार (54) की मौत हो गई। वो आनंदपुरी, जिला पटना, बिहार के रहने वाले थे। इसी में सवार ट्रेनी पायलट सोनू यादव गंभीर रुप से घायल हो गए। सोनू यादव सांगानेर जिला जयपुर राजस्थान के रहने वाले हैं। सोनू के सीने और सिर में चोटें आई हैं। गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

 

 

डा. अवतार सिह ने बताया कि ऊंचाई से तेज रफ्तार में नीचे गिरने से सोनू के सिर में अधिक चोटें हैं, हालांकि हालत में सुधार है। सोनू को और बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। उधर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। विमान पहले आम के पेड़ से टकराया, फिर मंदिर के शिखर को तोड़ते हुए नीचे आ गिरा।

 

फाल्कन एविएशन ट्रेनिंग एकेडमी पायलट ट्रेनिग सेंटर में प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग देती है। रात करीब नौ बजे ट्रेनी विमान ने उड़ान भरी थी और इसकी लैंडिग का समय 10.30 बजे था। संभवत: कोहरे के कारण विमान चोरहटा थाना क्षेत्र के उमरी गांव में मंदिर के शिखर से टकरा गया। धमाके से गांव के लोगों की नींद खुली। लोग जब मौके पर पहुंचे तो विमान का मलबा चारों ओर बिखरा पड़ा था।

 

 

विमान के अंदर दो लोग फंसे हुए थे। लोगों ने मलबा हटाकर व सीट बेल्ट काटकर दोनों को बाहर निकाला। रीवा हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जा रहा है। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना हवाई पट्टी के अधिकारियों व पुलिस को दी। रात करीब 12.45 बजे दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...