पूर्वी यूक्रेन के लुहांस्क प्रांत में लड़ाई अब गिने-चुने दिनों की बची है। सीवरस्की डोनेट्स नदी के दोनों किनारों पर बसे सीविरोडोनेस्क और लिसिचांस्क शहरों के ज्यादातर हिस्सों पर रूसी सेना का कब्जा हो गया है। प्रांत के बाकी क्षेत्रों पर रूसी सेना पहले ही कब्जा कर चुकी है। लुहांस्क के गवर्नर सेरही गैदाई ने मान लिया है कि प्रांत के 98 प्रतिशत से ज्यादा इलाके पर रूसी सेना और समर्थकों का कब्जा हो गया है। यूक्रेन की सुरक्षा परिषद के सचिव ओलेक्सी दानिलोव ने भी सीविरोडोनेस्क की स्थिति को अत्यंत मुश्किल बताया है। पड़ोसी प्रांत डोनेस्क में भी भीषण लड़ाई चल रही है और आधे से ज्यादा इलाका रूसी सेना के कब्जे में आ चुका है।
यूक्रेन की स्वोबोदा नेशनल गार्ड बटालियन के कमांडर पेट्रो कुसिक ने बताया है कि सीविरोडोनेस्क और लिसिचांस्क की सड़कों पर लड़ाई चल रही है। गुरुवार को रूसी सेना ने डोनेस्क और लुहांस्क (डोनबास) के 20 से ज्यादा शहरों-कस्बों पर गोलाबारी की। इस गोलाबारी में 49 रिहायश्ाी मकान ध्वस्त हुए हैैं जबकि कई सार्वजनिक संपत्तियां को भारी नुकसान हुआ है। यूक्रेन की सेना टैैंक और तोप की कमी से त्रस्त है। बावजूद इसके वह छोटे हथियारों से रूसी सेना का मुकाबला कर रही है।
दक्षिण में खेरसान और जपोरीजिया में लड़ाई तेज हो रही है। यूक्रेनी सेना जहां खेरसान को रूसी कब्जे से छीनने का प्रयास कर रही है, वहीं रूसी सेना जपोरीजिया के आबादी वाले इलाकों पर कब्जे की कोशिश में है। जपोरीजिया में स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर रूसी सेना युद्ध के शुरुआती दिनों में ही कब्जा कर चुकी है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी जार पीटर द ग्रेट की 350 वीं जयंती पर कहा कि महान शासक ने अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए लगातार 21 साल तक युद्ध किया था। पुतिन के इस उल्लेख को यूक्रेन युद्ध से जोड़कर देखा जा रहा है। रूस ने यूक्रेन में भी लंबे समय तक युद्ध छेड़े रखने के संकेत दिए हैैं।
डोनबास में भीषण लड़ाई के बीच यूक्रेनी सेना का नुकसान भी बढ़ गया है। मई में रोजाना की लड़ाई में यूक्रेन के औसतन 100 सैनिक मारे जा रहे थे, वह संख्या जून में बढ़कर प्रतिदिन 200 सैनिकों के मरने की हो गई है। यह जानकारी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सहायक मिखाइलो पोडोल्याक ने दी है। उन्होंने बताया कि डोनबास में रूसी सेना की रात-दिन की गोलाबारी के बावजूद कई इलाकों में यूक्रेनी सैनिक अपने पैर जमाए हुए हैैं। यूक्रेन को जल्द से जल्द पश्चिमी देश्ाों के बड़े और लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियार चाहिए जिनसे वह रूसी सेना का मुकाबला कर सके। पोडोल्याक ने कहा, संसाधनों के लिहाज से गैर बराबरी की इस लड़ाई में यूक्रेनी सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By Reporter 5 /
September 10, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...
By User 6 /
September 11, 2026 /
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...