आरबीआइ की ओर से बीते बुधवार को रेपो दर में 50 आधार अंकों की बढ़ोतरी के बाद बैैंकों और वित्तीय संस्थानों ने ब्याज दरों में वृद्धि शुरू कर दी है। इससे होम, आटो और पर्सनल लोन महंगे हो गए हैैं। रेपो दर में वृद्धि के बाद आइसीआइसीआइ बैैंक, बैैंक आफ बड़ौदा, पीएनबी, बैैंक आफ इंडिया, इंडियन बैैंक, इंडियन ओवरसीज बैैंक और एचडीएफसी लिमिटेड ने कर्ज की दरों में बढ़ोतरी की है। रेपो दर वह दर होती है जिस पर आरबीआइ छोटी अवधि की जरूरतों को पूरा करने के लिए बैैंकों को कर्ज देता है।
निजी क्षेत्र के आइसीआइसीआइ बैैंक ने रेपो आधारित बाहरी बेंचमार्क उधारी दर को 50 आधार अंक बढ़ाकर 8.10 प्रतिशत से 8.60 प्रतिशत कर दिया है। पीएनबी ने रेपो आधारित उधारी दर को 6.90 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.40 प्रतिशत और बैैंक आफ बड़ौदा ने भी बढ़ाकर 7.40 प्रतिशत कर दिया है। एचडीएफसी लिमिटेड ने होम लोन की दरों को 0.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इससे 20 वर्ष की अवधि के लोन पर प्रति लाख 31 रुपये ज्यादा देने होंगे। एसबीआइ ने रेपो दर में बढ़ोतरी से पहले ही बाहरी बेंचमार्क उधारी दर को बढ़ाकर 7.05 प्रतिशत कर दिया है। इस दर के साथ क्रेडिट जोखिम प्रीमियम भी शामिल किया जाता है। इंडियन बैैंक ने ब्याज दर बढ़ाकर 7.75 प्रतिशत और इंडियन ओवरसीज बैैंक ने 7.75 प्रतिशत कर दिया है। बैैंक आफ महाराष्ट्र ने कर्ज की दरों को 7.20 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.70 कर दिया है।
जमा पर नहीं मिल रहा लाभ : रेपो दर में बढ़ोतरी के बाद बैैंक कर्ज की दरों को तुरंत बढ़ा देते हैैं लेकिन जमा से जुड़ी दरों में जल्दी से वृद्धि नहीं करते हैैं। जानकारों का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा मुनाफे के लिए बैैंक ऐसा करते हैैं। कई बार जमा पर ब्याज दरों में तय सीमा से कम बढ़ोतरी की जाती है।
आरबीआइ ने दो महीने में दो बार बढ़ाई रेपो दर : आरबीआइ ने मई में आकस्मिक बैठक का आयोजन कर रेपो दर में 40 आधार अंकों की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद आठ जून को समाप्त हुई मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में रेपो दर में 50 आधार अंकों की वृद्धि का फैसला किया। इस प्रकार बीते दो महीनों में आरबीआइ ने रेपो दर में 90 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 26, 2026 /
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...
By User 6 /
June 26, 2026 /
रायपुर, 25 जून 2026।छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्ती अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्यभर में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...