Google Analytics Meta Pixel सड़क के घटिया निर्माण पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मंच से मांगी माफी - Ekhabri.com

सड़क के घटिया निर्माण पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मंच से मांगी माफी

मध्य प्रदेश के मंडला में सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एक सड़क की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत पर भावुक हो गए। उन्होंने मंच से इसके लिए खुद को जिम्मेदार बताया। कहा कि उन्हें माफ कर दें। वह शर्मिंदा हैं। राज्य में शायद यह पहला मौका था, जब घटिया सड़क निर्माण के लिए सार्वजनिक तौर पर किसी बड़े राजनेता ने खुद की जवाबदेही तय कर नौकरशाहों को नसीहत दी है।

 

गडकरी ने मंच से ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि ठेकेदार का काम रद कर दें। नया टेंडर जारी करें। सड़क का अभी जितना निर्माण हुआ है, उसकी मरम्मत कराएं। दरअसल, गडकरी जब मंच पर बैठे थे तभी दो विधायकों ने उन्हें सड़क के घटिया निर्माण की जानकारी दी। बरेला (जबलपुर) से मंडला हाईवे (एनएच-30) का निर्माण 400 करोड़ रुपये की लागत से 2015 में शुरू किया गया था। 63 किमी लंबी इस सड़क का काम 18 महीने में पूरा होना था, लेकिन सड़क अब भी अपूर्ण है।

 

 

मुंबई की निर्माण कंपनी को दिया गया है ठेका
जिस सड़क को लेकर केंद्रीय मंत्री ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, उसका ठेका मुबंई की निर्माण कंपनी जेडीसीएल को दिया गया है। इसके मालिक आरजे रावल हैं।

 

कलेक्टर ने दिए थे एफआइआर के निर्देश
सितंबर में आयोजित समीक्षा बैठक में घटिया सड़क निर्माण की शिकायत उठी थी। इस पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर एडीएम मीना मिश्राम ने एसपी व यशपाल सिंह राजपूत को प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पत्र लिखा। एसपी ने इस पत्र को नारायणगंज थाने की पुलिस को भेज दिया। थाने की पुलिस ने यह केस दर्ज नहीं किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...