Google Analytics Meta Pixel अपडेट-बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस इंटरसेप्टर एडी-1 की पहली उड़ान का सफल परीक्षण - Ekhabri.com

अपडेट-बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस इंटरसेप्टर एडी-1 की पहली उड़ान का सफल परीक्षण

रक्षा क्षेत्र में एक और अहम कदम बढ़ाते हुए भारत ने ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से द्वितीय चरण की बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (बीएमडी) “इंटरसेप्टर” एडी-1 की पहली उड़ान का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। एडी-1 अलग-अलग प्रकार के लक्ष्य भेदने में सक्षम है। परीक्षण के बाद रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एडी-1 एक लंबी दूरी की इंटरसेप्टर मिसाइल है जिसके परीक्षण में बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस हथियार प्रणाली भी शामिल रही। एडी-1 को लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ विमानों को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है।

 

सफल परीक्षण के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिह ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के विज्ञानियों को बधाई दी। रक्षा मंत्री ने इसे अत्याधुनिक तकनीक से बनी अद्वितीय इंटरसेप्टर मिसाइल बताया जो विश्व में कुछ ही देशों के पास है। उन्होंने आशा जताई कि इससे देश के बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा तंत्र को और मजबूती मिलेगी।

 

स्वदेशी सिस्टम से है लैस
रक्षा मंत्रालय के अनुसार एडी-1 “लो एक्सो-एटमास्फेरिक” और “एंडो-एसमास्फेरिक” स्तर पर लंबी दूरी की मिसाइलों और विमान को रोकने में सक्षम है। दो चरण की सालिड मोटर से संचालित इस इंटरसेप्टर में स्वदेशी एडवांस्ड कंट्रोल प्रणाली, नेविगेशन और गाइडेंस एल्गोरिदम लगा है जिससे यह सटीक लक्ष्य भेदन करने में सक्षम है। “एक्सो-एटमास्फेरिक” मिसाइलें प्रथ्वी के वायुमंडल के सबसे ऊंचाई वाले क्षेत्र और “एंडो-एसमास्फेरिक” मिसाइल सौ किमी से कम की ऊंचाई वाले क्षेत्र में काम करती हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि परीक्षण्ा में इंटरसेप्टर की सभी प्रणालियों ने ठीक काम किया और रडार व टेलीमीटरी समेत अन्य उपकरणों से इसकी पुष्टि भी हुई है। डीआरडीओ के चेयरमैन समीर कामत ने भी इस अभियान में शामिल टीम को बधाई दी है।

 

अमेरिका जैसा सिस्टम बनाने का लक्ष्य़
पाकिस्तान और चीन द्वारा बैलिस्टिक मिसाइलें हासिल करने के कारण डीआरडीओ द्वारा एंटी बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली का विकास वर्ष 2000 में आरंभ किया गया था। माना जाता है कि वर्ष 2010 तक इसका प्रथम चरण पूरा हो गया था। सूत्रों के अनुसार दूसरे चरण में अमेरिका के थिएटर हाई अल्टीट्यूड एरिया डिफेंस सिस्टम की तरह ऐसी प्रणाली विकसित की जानी हैं जिनसे मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल को समाप्त किया जा सके। इसी क्रम में काफी ऊंचाई पर मिसाइलों को समाप्त करने में सक्षम एडी-2 इंटरसेप्टर बनाने पर भी कार्य चल रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

खाद्य विभाग के लिए 6216 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...