Google Analytics Meta Pixel ठंड के दिनों में उपयोग करें इन खाद्य पदार्थों का और रखें अपना सेहत तंदुरुस्त - Ekhabri.com

ठंड के दिनों में उपयोग करें इन खाद्य पदार्थों का और रखें अपना सेहत तंदुरुस्त

सर्दी में शरीर को गर्म रखने के लिए हम कई तरह के खाद्य पदार्थ का प्रयोग करते हैं। सर्दियों में अधिकतर लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाने के कारण उन्हें बार-बार वायरल, सर्दी–जुकाम और बुखार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विंटर में खुद को बचाने के लिए आप अपनी डाइट में बाजरा, रागी, कुट्टू, मक्के के आटे की बनी रोटियां को शामिल करते हैं। यह आपके शरीर को गर्माहट पहुंचाती है और शरीर बीमारियों से लड़ने को तैयार रहता है।

सर्दियों में गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन अधिक मात्रा में किया जाना चाहिए। मक्के, बाजरे, कुट्टू, ज्वार के आटे में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। इन आटे से बने रोटियां स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है रोटियों के अलावा पराठा, डोसा आदि के रूप में भी इनका सेवन कर सकते हैं।

  1. कुट्टू का आटा:

कुट्टू के आटे में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन बी 12, राइबोफ्लेविन और नियासिन होता है। कुट्टू का आटा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। गुड्डू को बकव्हीट भी कहा जाता है। इसका सेवन आप पराठा, पूरियां, डोसा आदि के रूप में कर सकते हैं। इस आटे का सेवन अधिकतर लोग नवरात्रि के दिनों में करते हैं। कूटू के आटे में प्रोटीन, फैट, कार्ब्स, फाइबर, पोटेशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम और आयरन भी होता है। कुट्टू के आटे की तासीर गर्म होती है. इसलिए सर्दी में इसका सेवन बेहद फायदेमंद होता है इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर रहता है।

  1. रागी का आटा:

उत्तराखंड में सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए अक्सर रागी के आटे से बनी रोटियां खाई जाती हैं। उत्तराखंड में इस आटे को मंडुवा के नाम से जाना जाता है। रागी के आटे की तासीर बेहद ही गर्म होती है। इसलिए सर्दी में इसका सेवन लाभदायक होता है। रागी के आटे में कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम, आयरन, फाइबर, भरपूर मात्रा में होता है।इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर वेट लॉस करने में मदद करता है साथ ही कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है। डायबिटीज रोगियों के लिए रागी का आटा बेहद फायदेमंद होता है इसमें मौजूद आयरन एनीमिया के खतरे को भी कम करता है।

  1. मक्के का आटा:

सर्दियों में मक्के की रोटी और सरसों का साग सभी को बेहद पसंद आता है। मक्के के आटे में विटामिन ए, विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, विटामिन के, समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही मक्के के आटे में आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है। एनीमिया के रोगियों के लिए मक्के का आटा काफी फायदेमंद होता है  आप मक्के के आटे का ढोकला, रोटी, पराठा आदि बनाकर सर्दियों में अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।

  1. ज्वार का आटा:

सर्दियों में शरीर को गर्माहट देने के लिए ज्वार के आटे से बनी रोटियां काफी फायदेमंद होती हैं।ज्वार का आटा ग्लूटेन फ्री होता है। ज्वार का आटा स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है. यह पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है।ज्वार के आटे का सेवन आप उपमा, डोसा, रोटी आदि के रूप में कर सकते हैं। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है साथ ही इसमें मिनरल्स, प्रोटीन, विटामिन बी, पोटेशियम, फास्फोरस,कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

5.बाजरे का आटा:

बाजरे का आटा स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम फाइबर पाया जाता है। सर्दियों में अधिकतर लोग बाजरे से बनी रोटियां, पूरी, अधिक खाना पसंद करते हैं। यह वेट कंट्रोल करने में भी मदद करता है। बाजरे में प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फाइबर, आयरन जैसे पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *