Google Analytics Meta Pixel एक धर्म विशेष के दुकानदारों के बहिष्कार का वीडियो: सरगुजा में लोगों ने ली शपथ- इनसे न सामान खरीदेंगे, न जमीन बेचेंगे - Ekhabri.com

एक धर्म विशेष के दुकानदारों के बहिष्कार का वीडियो: सरगुजा में लोगों ने ली शपथ- इनसे न सामान खरीदेंगे, न जमीन बेचेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक भीड़ एक धर्म विशेष दुकानदारों के बहिष्कार की बात कर रही है। साथ ही भीड़ के लोग ये कह रहे हैं कि हम शपथ लेते हैं कि अब से किसी भी दुकानदार से सामान नहीं लेंगे। भीड़ ये कहते हुए भी सुनाई दे रही है कि हम अब इन्हें जमीन लीज पर नहीं देंगे,ना ही बेचेंगे। ये मामला मारपीट से जुड़ा है। जिसके बाद ये पूरा वीडियो सामने आया है। मामला लुंड्रा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां 01 जनवरी को आरा गांव के कुछ लड़कों का कुन्दी कला के इंद्रजीत, प्रमोद समेत कुछ और युवकों के साथ झगड़ा हुआ था। बताया गया कि आरा के कुछ लड़के न्यू ईयर के दिन इस गांव में पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान दोनों गुटों में झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद आरा गांव के 10 से 15 युवक बोलेरो और बाइक से कुंदी कला गांव पहुंचे गए थे। यहां वे इंद्रजीत, प्रमोद समेत अन्य के घर में भी घुस गए थे और उनके परिजनों से भी मारपीट की थी। घटना के बाद इस बात की सूचना पुलिस को दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरा गांव के 6 लोगों के खिलाफ धारा 147, 294, 323, 506, 452 के तहत केस दर्ज किया था। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया था। शुक्रवार को इस मामले में 07 और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
ग्रामीणों ने किया था गिरफ्तारी का विरोध
उधर, 6 लोगों की गिरफ्तारी के बाद कुन्दी कला गांव के लोगों का गुस्सा भड़क गया था और उन्होंने 5 जनवरी को लुंड्रा थाने का घेराव कर दिया था। ग्रामीणों का कहना था कि घर में रह रही युवती के साथ भी आरा गांव के लोगों ने मारपीट की। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस पर सामान्य धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि सामान्य धाराओं में केस दर्ज करने के चलते ही ये आरोपी छूट गए हैं। ग्रामीणों ने उस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी थी।
वीडियो में ये कह रहे लोग
वहीं सोशल मीडिया में अब जो वीडियो आया है। वह भी 5 जनवरी का ही बताया जा रहा है। उस दिन गांव के लोगों ने गांव में एक आमसभा बुलाई थी। वीडियो में लोगों की काफी भीड़ दिखाई दे रही है। ये भीड़ कह रह है कि हम दुकानदारों से अब किसी प्रकार का लेनदेन नहीं करेंगे। हमारे गांव में यदि कोई फेरी वाला भी आता है तो पहले उसी जांच करेंगे यदि वह उस धर्म विशेष का हुआ तो उससे सामान नहीं लेंगे। इतना ही नहीं वीडियो में लोग ये भी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि हम इस बात की शपथ लेते हैं कि पूरी जीवन इस शपथ का पालन करेंगे।
पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की
मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी एक बयान जारी किया है। पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि घटना के बाद एक वीडियो वायरल हुआ है। जो सामाजिक, सद्भाव, सौहार्द उचित नहीं है। पुलिस का कहना है कि एसपी के निर्देश के बाद सीनियर अधिकारियों को 6 जनवरी को कुंदीकला गांव भी भेजा गया था। उनसे शांति व्यवस्था बनाने की अपील की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा मामले में अभी जांच जारी है। हालांकि पुलिस की तरफ से अभी आरोपियों के नाम की जानकारी नहीं दी गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...