Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में आरक्षण पर रण:मंत्री चौबे बोले- आरक्षण विधेयक विपक्ष भी सर्वानुमति से पारित करे, चंद्राकर बोले- तो चर्चा से क्यों भाग रहे - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में आरक्षण पर रण:मंत्री चौबे बोले- आरक्षण विधेयक विपक्ष भी सर्वानुमति से पारित करे, चंद्राकर बोले- तो चर्चा से क्यों भाग रहे

रायपुर-आरक्षण पर रण जारी है। अब जुबानी जंग हो रही है। सत्ता और विपक्ष के दिग्गज दोनों एक दूसरे को घेर रहे हैं। शुक्रवार को आरक्षण के मामले में संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे और अजय चंद्राकर ने अपने बयानों के जरिए आरक्षण के मसले पर सुलग रही सियासी चिंगारी को हवा दी। विधानसभा में विशेष सत्र के दौरान सरकार आरक्षण संशोधन विधेयक पारित करने की तैयारी में है, इसी मामले पर दोनों के बयान सामने आए। सबसे पहले मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि विपक्ष को कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद से ही विपक्ष हाय तौबा मचा रहा है। मैं यही कहूंगा कि सरकार दो कदम आगे जाकर आरक्षण के मामले में काम कर रही है। संबंधित वर्गों के संरक्षण में ये आरक्षण देने जा रही है। विपक्ष भी इसे पारित करे, संसदीय मंत्री के नाते मैं ऐसी अपेक्षा करता हूं।

कांग्रेस कन्फ्यूज है
विधानसभा का विशेष सत्र, आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- रविंद्र चौबे विपक्ष से विधेयक को पारित किए जाने की अपेक्षा कर रहे हैं। हम आरक्षण के अधिकार के पक्ष में हैं मगर चर्चा तो हो। एक ही दिन में विधेयक पेश कर देंगे, हम उसे पढ़ लेंगे, अभी तो हमें पता ही नहीं है कि उसमें क्या बातें हैं। उसी दिन सदन के सरकारी काम हो जाएंगे। एक ही दिन में सब क्यों, ऐसी हड़बड़ी क्यों है। चर्चा से भाग क्यों रहे हैं। पूरा सत्र बुलाएं और कर लें चर्चा।चंद्राकर ने विशेष सत्र को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि ये सत्र 5 तारीख के पहले ही क्यों हो रहा है। क्योंकि 5 को वोटिंग है। कांग्रेस आरक्षण पर कंफ्यूज है। कांग्रेस के अधिकृत पेज में दावा कर रहे हैं कि विशेष सत्र बुलाए हैं, ये तो अवमानना हुई। यदि आरक्षण के लिए बुलाए ये पूरी तरह से चर्चा हो, ये आत्मविश्वास खो चुके हैं। मनोज मंडावी का निधन नहीं होता तो ये सत्र नहीं होता, कांग्रेस लाशों पर राजनीति कर रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बीटीआई ग्राउंड में व्यावसायिक या आवासीय परिसर नहीं बनेगा, पुरेंद्र मिश्रा 

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान ने इस चर्चा पर विराम लगा दिया है। विधायक ने साफ कहा है कि बीटीआई ग्राउंड में...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...