Google Analytics Meta Pixel एवरेस्ट पर तिरंगा लहराया तो दिखा स्वर्ग और सामने थे भोलेनाथ - Ekhabri.com

एवरेस्ट पर तिरंगा लहराया तो दिखा स्वर्ग और सामने थे भोलेनाथ

23 साल के राहुल ने अपनी जिंदगी में कभी दीवार नहीं चढ़ी। 14 मई 2018 की सुबह 7.20 बजे ऐसा छलांग लगाया कि दुनिया ने सलाम किया। विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंटएवरेस्ट फतह कर तिरंगा लहराया। यह वह पल था जिसे जिंदगी भर नहीं भूल पाउंगा। चोटी में साक्षात भोलेनाथ यानी कैलाश पर्वत नजर आने लगा। स्वर्ग का आभास हुआ। माउंटेनमैन और यंगेस्ट का खिताब हासिल करने वाले अंबिकापुर के राहुल गुप्ता के लिए जिंदगी का यह सबसे खास पल था। एवरेस्ट की यादों को ताजा करते हुए आगे कहा कि सुबह जैसे ही मैं एवरेस्ट पर पहुंचा तो आंखों में खुशी के आंसू थे। चारों तरफ बर्फ और तेज हवाएं। तिरंगे के साथ जब खड़ा हुआ तो मुझे अपना भारत नजर आया। कैलाश मानसरोवर के दर्शन हुए तो स्वर्ग जैसा महसूस होने लगा।

राहुल ने यह भी कहा कि 8848 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचा तो 22 लोगों की टीम में सिर्फ 14 खड़े थे। तीन साथियों की मौत हो चुकी थी। जबकि बाकी नहीं चढ़ पाए। 15 मिनट बाद मुझे मैसेज आया कि तूफान आने वाला है। मौसम खराब होने के कारण 6700 मीटर नीचे उतरे थे कि स्वास्थ्य खराब हो गया। इस पर हेलिकाप्टर से रेस्क्यू किया गया। फिर तीन दिन आइसीयू में रहना पड़ा। पूरी तरह स्वस्थ होने में छह महीने लगे और मानसिक तौर पर डेढ़ साल में ठीक हो पाया। स्वस्थ होने पर वे राष्ट्रपति से मिले और चोटी पर फहराए तिरंगे को फ्रेम कर उन्हें भेंट किया था, जो आज भी उनके चेंबर में है। छत्तीसगढ़ के युवाओं को एडवेंचर में आगे बढ़ाना ही प्रमुख लक्ष्य है।

राहुल ने बताया कि उसका सपना आइएएस बनने का था। दिल्ली विवि के किरोड़ीमल कॉलेज में एडमिशन मिला। यहीं से एडवेंचर का चस्का चढ़ा। प्रतिस्पर्धी कॉलेज सेंट स्टीफन में हाइकिंग के लिए गया। वहां मुझे कह गया कि आप आउट साइडर हो। मौका नहीं दिया जाएगा। यह शब्द मुझे चुभ गया। मैंने खुद को चैलेंज दिया। अब तो मैं अपने विवि को सबसे बेस्ट दूंगा। आखिरकर कामयाबी मिली। देश का पहला यंगेस्ट व राज्य का पहला पर्वतारोही का खिताब मिला। गर्व होता है अब डीयू को अलग पहचान दे सका।

राहुल ने कहा कि दो बार असफलता भी हाथ लगी थी। पहली बार 2015 में उन्होंने प्रयास किया था, तब प्राकृतिक आपदा की वजह से वापस बुला लिया गया था। 2016 में चोटी तक पहुंचने में महज 648 मीटर का फासला रह गया था। 2018 में हिमालय फतह (हिलेरी प्वाइंट) करने को बस 200 मीटर का फासला बचा था। इस बीच बालोद निवासी छत्तीसगढ़ के ब्लेड रनर के नाम से मशहूर पर्वतारोही चित्रसेन साहू मिले। एक कान्फ्रेस में उन्होंने कहा कि क्या मैं भी पर्वत चढ़ सकता हूं। मैंने तत्काल हां कर दी। जब पता चला कि उसे दोनों पैर नहीं है। स्तब्ध रह गया। फिर मैंने सोच बदली। अगर हौसला हो तो सबकुछ संभव है। हमारी टीम उसे ट्रेनिंग दे रही है। अब वह दो पर्वत लांघ चुके हैं। अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह करने के बाद आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजिअस्को पर तिरंगा लहरा चुका हैं। चित्रसेन ने 14000 फीट से स्काई डाइव कर नेशनल रिकॉर्ड बनाया है।

राहुल ने कहा कि माउंट एवरेस्ट पर नेपाल और चाइना का अधिकार है। इंटरनेशनल बॉर्डर को लेकर यहां भारी कंट्रोवर्सी है। एनएमए यानी नेपाल माउंटेनिंग एसोसिएशन,चाइना-तिब्बत माउंटेनिंग एसोसिएशन (सीटीएमए) के मुकाबले कमजोर नजर आता है। चीन पूरी तरह से स्वामित्व चाहता है। क्योंकि उसे पता है नेपाल के पास सैन्य शक्ति और तकनीक में कमजोर है। इसी का वह फायदा उठा रहा है। ऐवरेस्ट पर पांच हजार ऊंचाई तक सड़क निर्माण कर चुका है। 5 जी नेटवर्क है। जिसके रडार पर नेपाल तक आता है। 2015 के बाद लगातार खुद सर्वे कर रहा है। ओवरऑल चाइना की नीयत सिर्फ ऐवरेस्ट को हथियाने का है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *