Google Analytics Meta Pixel रायपुर विकास प्राधिकरण को फिर से लाभ में लाएगें - सुभाष धुप्पड़ - Ekhabri.com

रायपुर विकास प्राधिकरण को फिर से लाभ में लाएगें – सुभाष धुप्पड़


सुभाष धुप्पड़ ने आरडीए अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

आरडीए में सभी का सहयोग ले कर साफ सुथरा काम करेगें

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण के नए अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ ने कहा है कि रायपुर की जनता की सेवा करना ही मेरा एक मात्र लक्ष्य है। आरडीए में साफ सुथरा क्रिस्टल क्लियर काम होगा। उन्होनें कहा कि वे प्राधिकरण को फिर से लाभ मे लाएगें। यह संस्था पिछली सरकार के पहले लाभ में थी अब फिर लाभ में आएगी। पहले के प्राधिकरण में राशि फिक्सड डिपाजिट होती थी। अब भूपेश बघेल की सरकार में यहां फिर फिक्सड़ डिपाजिट होगा।

धुप्पड ने कहा आगे कहा कि वे रायपुर शहर के विकास में विशेषज्ञों, बुध्दिजीवियों नागरिकों, विधायकों व जनप्रतिनिधियों नगर निगम के महापौर, सभापति, पार्षदों, हॉऊसिंग बोर्ड के अध्यक्ष और पदाधिकारियों का सहयोग ले कर रायपुर को बेहतर बनाएगें। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुझे जो कार्य दिया है वह चुनौतीभरा है और वे इसे पूरी तरह से पूरा करेगें।

धुप्पड़ ने कहा कि वे रायपुर के गौरव को पुनः स्थापित करना चाहते है। प्राधिकरण कार्यालय में आज दोपहर पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि वे प्राधिकरण में लॉकडॉऊन खुलने के बाद वे कार्यालय में हर दिन एक घंटे बैठ कर हितग्राहियों की समस्याएं और शिकायतें सुनेगें और उसका समाधान भी करेगें। उन्होंने कहा कि वे यहां संस्था में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को काम करने का भरपूर अवसर देगें।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास पंजीयन एवं स्टॉम्प मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने उम्मीद जाहिर की कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आर्शीवाद से धुप्पड़ प्राधिकरण की आर्थिक स्थिति को उबारने का कार्य बेहतर ढ़ंग से करेगें। वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने अपनी शुभकानाएं देते हुए कहा कि धुप्पड़ रायपुर शहर में सबसे परिचित हैं इसीलिए वे शहर विकास के लिए सबके साथ मिल कर काम करेगें।

समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष करुणा शुक्ला ने धुप्पड़ को अपना आर्शीवाद देते हुए कहा कि वे अब रायपुर विकास प्राधिकरण की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करेगें।  

रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के इस कार्यक्रम में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह छाबड़ा, नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार विनोद वर्मा व रुचिर गर्ग, पार्षद ज्ञानेश दुबे, पूर्व पार्षद जसबीर ढिल्लन, गुरुबक्क्ष सिंह छाबड़ा, अब्दुल हमीद हयात, असलम, कन्हैयालाल अग्रवाल,श्रीराम धुप्पड़ उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. अय्याज तांबोली, अतिरिक्त सीईओ नवीन कुमार ठाकुर, अधीक्षण अभियंता अनिल गुप्ता और रायपुर विकास प्राधिकरण कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार अवस्थी ने नए अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ और अतिथियों का स्वागत किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

Breaking News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में धर्म स्वतंत्रता विधेयक सहित कई बड़े फैसले

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के...

खाद्य विभाग के लिए 6216 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ विधानसभा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6216 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की अनुदान मांगें सर्वसम्मति से पारित कर दी गईं। विभागीय बजट पर चर्चा के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *