Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में महिलाओं की भागीदारी देश के कई हिस्सों से बेहतर - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में महिलाओं की भागीदारी देश के कई हिस्सों से बेहतर

 

महिलाओं को घर में निर्णय लेने का अधिकार मिलना चाहिए-भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को महिला दिवस के अवसर पर साईंस कॉलेज परिसर स्थित आॅडिटोरियम में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित अभिव्यक्ति कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर श्री बघेल द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आधी आबादी को सम्मानित करते हुए प्रसन्नता हो रही है। यदि महिलाएं कमजोर होती हैं तो समाज आगे नहीं बढ़ पाता है। आज किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पीछे नहीं हैं, महिलाएं आटो-रिक्शा से लेकर फाइटर प्लेन तक उड़ा रही हैं। छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र में तैनात दंतेश्वरी फाइटर्स में महिलाएं बहादुरी से कार्य कर रही हैं और इन्होंने नक्सलियों के कई कैम्प ध्वरत किए हैं। आज किसी भी परीक्षा का परिणाम आता है, तो मेरिट में सबसे ऊपर महिलाएं ही होती हैं। यदि लोकतंत्र की बात करें तो छत्तीसगढ़ में महिलाओं की स्थिति देश के कई प्रदेशों से बेहतर है। छत्तीसगढ़ की विधानसभा में सर्वाधिक महिलाओं का प्रतिनिधित्व है। महिलाओं को घर में निर्णय लेने का अधिकार मिलना चाहिए। हम लोगों को घर में अपने बेटों को सिखाना चाहिए कि महिलाओं के प्रति कैसा व्यववहार करना है ? आज महिलाओं को भी उनके साथ हो रहे अत्याचार के विरूद्ध आवाज उठाना जरूरी हो गया है। यदि आप बर्दाश्त करती रहेंगी तो अपराधियों के हौसले बढ़ेंगे। छत्तीसगढ़ में कौशिल्या माता, शबरी माता, बिलासा बाई, मिनीमाता, फुलबासन यादव, तीजनबाई आदि महिलाओं ने राज्य का मान बढ़ाया है।
  छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यशैली ने लोगों के मन में छवि बदली   
छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यशैली ने विगत दो वर्षों में लोगों के मन में छवि बदली है। अब लोग पुलिस से डरते नहीं, बल्कि पुलिस पर विश्वास करने लगे हैं। जहां स्पंदन कार्यक्रम से छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान तनाव मुक्त हो रहे हैं और उनकी समस्याओं का निराकरण हो रहा है, वहीं समाधान कार्यक्रम के जरिए लोगों की शिकायतें त्वरित गति से निपटाई जा रही हैं।
महिला पुलिस कर्मियों ने भी उल्लेखनीय कार्य किया
छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत महिला पुलिस कर्मियों ने भी उल्लेखनीय कार्य किया है। आज विभिन्न क्षेत्रोें की महिलाओं को सम्मानित करके हम स्वयं सम्मानित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्मारिका और नववर्ष कैलेंडर का भी विमोचन किया। नववर्ष कैलेंडर में प्रत्येक पेज पर महिला अपराध और उनके निवारण के लिए कानून की जानकारी प्रदान की गई है।
पिछले दो साल में पुलिस विभाग ने बेहतर कार्य किए: नायक    
कार्यक्रम में महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने कहा कि विगत दो वर्षों में पुलिस विभाग ने बेहतरीन कार्य किए हैं। स्पंदन, समाधान कार्यक्रमों के माध्यम से पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल रहा है। महिला आयोग और पुलिस विभाग सामंजस्य के साथ काम करेंगे तो और बेहतर परिणाम मिलेंगे। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने कहा कि महिला दिवस जैसी भावना हमें वर्ष भर रखनी चाहिए यही महिलाओं के प्रति सच्चा सम्मान होगा।
आपात स्थिति में 112 डायल कर ले सकते हैं पुलिस सहायता
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आपात स्थिति में महिलाओं समेत कोई भी नागरिक वर्तमान में जारी 112 डायल सुविधा के माध्यम से पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकता, लेकिन अब महिलाओं के लिए अलग से भी डायल नंबर जारी किया जाएगा, ताकि पुलिस इस नंबर पर आने वाले कॉल पर और भी तत्परता के साथ कार्यवाही कर सके। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। छत्तीसगढ़ में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाएं उनको मिले 50 प्रतिशत आरक्षण से ज्यादा संख्या में चुनकर आ रही हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा में 14 महिला विधायक हैं। देश की विधानसभाओं में सबसे ज्यादा महिलाओं का प्रतिनिधित्व छत्तीसगढ़ विधानसभा में है। श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमेशा मातृ-शक्ति की आराधना होती रही है। यह भगवान राम की माता कौशल्या, शबरी की भूमि हैं। छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनी माता थीं, जिन्होंने संसद में अस्पृश्यता कानून पारित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लोक गायिका तीजन बाई की पंडवानी की गूंज पूरे विश्व में सुनाई पड़ती है। इसी तरह फूलबासन बाई यादव, शमशाद बेगम, ममता चंद्राकर जैसी छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने समाज सेवा से लेकर कला तक विभिन्न क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। श्री बघेल ने कहा कि आज महिलाएं धरती, जल और आकाश में भी अग्रणी भूमिका में हैं। महिलाएं आटो चलाने से लेकर लड़ाकू विमान तक उड़ा रही हैं।
महिला विरूद्ध अपराधों की शिकायत के लिए जारी होगा वाट्सएप नंबर
कार्यक्रम में डीजीपी डी.एम. अवस्थी ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस शीघ्र ही महिला विरुद्ध अपराधों की शिकायत के लिए वाट्सएप नंबर जारी करने जा रही है, जिसमें पीड़ित महिलाएं शिकायत कर सकेंगी। पुलिस मुख्यालय इन शिकायतों के निराकरण के लिए महिला अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी। श्री अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश अनुसार महिला विरूद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी का परिणाम है कि मात्र 21 दिन में दुष्कर्म के मामले में अपराधी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। हमारी कोशिश है कि महिला विरूद्ध अपराध के जितने भी प्रकरण हैं, सभी में शीघ्र दोषियों को सजा दिलाई जा सके। महिलाओ के लिए अभिव्यक्ति कार्यक्रम लगातार 7 दिन तक चलेगा। सभी 28 जिलों में महिलाओं को उनकी सुरक्षा और कानून में प्रदत्त अधिकारों के प्रति सजगता की जानकारी प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम में स्पेशल डीजी आर.के. विज, अशोक जुनेजा, एडीजी हिमांशु गुप्ता, आई.जी. डॉ. आनंद छाबड़ा, डीआईजी श्रीमती हिमानी खन्ना, मिलना कुर्रे, ए.आई.जी. पूजा अग्रवाल उपस्थित रहे।
इन लोगों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में  फुलबासन यादव-महिला सशक्तिकरण, शमशाद बेगम-पिछड़े समुदाय को शिक्षित करने का कार्य, इंदिरा मिश्रा-साहित्य, नीता डूमरे-हॉकी, श्रद्धा थवाईत-साहित्य, सपना सोनी-अध्यापन, रेणुका यादव-हॉकी, प्रभा एवं रेखा जोशी-लोककला संस्कृति, प्रियंका बिस्सा-महिला सशक्तिकरण, श्रुति यादव-शूटिंग, सोनिया स्वर्णकार-मिसेज एशिया, विद्या राजपूत-तृतीय लिंग समानता, शमशाद रहमान-परिवार परामर्श, सरस्वती साहनी-मानव मृत शरीरों को विच्छेदन (पोस्टमार्टम), शिल्पा साहू-दंतेश्वरी फाइटर्स, अनुराधा-कत्थक नृत्यांगना।
******

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...