Google Analytics Meta Pixel World Oceans Day 2020 : विश्व महासागर दिवस जानें कैसे हुई इसकी शुरुआत - Ekhabri.com

World Oceans Day 2020 : विश्व महासागर दिवस जानें कैसे हुई इसकी शुरुआत

World Oceans Day :- जल, जंगल और जमीन इंसानी जीवन के वो महत्वपूर्ण हिस्से हैं जिसके बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। हम ये बात जानते हैं कि इनकी साफ सफाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है पर जब भी फायदा दिखा हम इसे इग्नोर करके आगे बढ़ गए। आज (8 जून) विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day) है। सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण होने के कारण महासागर हमारे लिए बेहद उपयोगी है। पहला विश्व महासागर दिवस 8 जून 2009 को मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी। यह दिवस सन 1992 में रियो डी जनेरियो में हुए ‘पृथ्वी ग्रह’ नामक फोरम में प्रतिवर्ष विश्व महासागर दिवस मनाने के फैसले के बाद और वर्ष 2008 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस संबंध में आधि‍कारिक मान्यता दी गई। इसके बाद हर वर्ष 8 जून की पहचान विश्व महासागर दिवस के रूप में होने लगी। इसे मनाने के पीछे संयुक्त राष्ट्र का तर्क है कि महासागर के महत्व और उससे संबंधित खाद्य सुरक्षा जैव विविधता, परिस्थिति का संतुलन आदि की ओर राजनीतिक व सामाजिक ध्यान आकर्षित किया जा सके। संयुक्त राष्ट्र के तत्वाधान में निश्चित किए गए टिकाऊ विकास के लक्ष्यों में महासागरों के संरक्षण एवं उनके टिकाऊ उपयोग को भी शामिल किया गया है। जिसपर हमेशा चर्चा होती है।

दुनिया की 30 प्रतिशत आबादी तटीय इलाकों में रहती है। उनके जीवन जीने का प्रमुख सहारा समुद्र ही है। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महासागरो का विशेष योगदान है। महासागरों से ही पेट्रौलियम सहित अनेक महात्वपूर्ण संसाधन निकाले जा रहे हैं। साथ ही जलवायु परिवर्तन सहित अनेक मौसमी बदलाव के लिए समुद्रों का अध्ययन भी महत्वपूर्ण है। महासागरों में तटीय इलाकों में वनस्पतियों से भरे वन समुद्री जीवों के लिए किसी नर्सरी से कम नहीं हैं। जितने जीव धरती के ऊपर हैं उतने ही समुंद्र में भी हैं। एक अनुमान के मुताबिक 10 लाख प्रजातियां समुंद्र में शरण ली हैं जिनमें विशालकाय व्हेल हैं तो सबसे सूक्ष्म जीव भी हैं। पृथ्वी के विशाल क्षेत्र पर फैले जल के भंडार में छोटे नाजुक परितंत्र भी पनाह लेते हैं जो उन स्थानों पर विभिन्न प्रकार के जीव-जन्तु व वनस्पतियों के रूप में पनपते हैं। इंसानों ने अपने फायदे के खातिर कई चीजों को नजरअंदाज करके महासागरों को भी प्रदूषित करना शुरू कर दिया है। अरबों टन प्लास्टिक का कचरा हर साल महासागर में जमा हो जा रहा है। ये कचरा आसानी से गलता नहीं इसलिए ये बेहद खतरनाक है। भारत से सटे हिन्द महासागर में भारतीय उपमहाद्वीप से हर वर्ष करोड़ो टन कचरा पहुंच रहा हैं। इन कचड़ो की वजह से समुद्री जीवों के जीवन पर गहरा संकट मडरा रहा है। समुंद्र में जाते विशैले रसायनों के कारण पिछले कुछ सालों से बढ़ती वनस्पति को रोक दिया है। पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए सन्तुलन बनाए रखना जरूरी है। समय रहते हमें सचेत होने की जरूरत है। अगर हम इसी रफ्तार से समुद्र को गंदा करते रहे तो वो दिन दूर नहीं जब हमारा अस्तित्व खतरे में हो जाएगा। World Oceans Day world oceans day 2019

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *