“World tourism day” छतीसगढ़ के छिपे हुए अदभुत पर्यटन 5 स्थल



पिछले पोस्ट में हमने छत्तीसगढ़ के कुछ बेहतरीन स्थलों के बारे में जानकारी दी थी, इसी कड़ी में हम फिर से 5 अन्य स्थलों के बारे में बात करेंगे जो पर्यटकों के लिए नए विकल्प के रूप में सामने आएंगे।

1. तुंगल जलाशय, सुकमा
मुरतोंडा गांव में पानी को रोकने के लिए एक छोटा सा बांध बनाया गया है जिसके कारण एक बड़े भूभाग पर जलभराव हो गया है इसी को तुंगल जलाशय के नाम से जाना जाता है।
• रायपुर से 400 किलोमीटर की दूरी में यह बांध स्थित है
• यह बांध चारों तरफ घने जंगलों से घिरा हुआ है। पानी में छोटे-छोटे टापू बने हैं जिस पर छायादार घने वृक्षों की भरमार है।
• राज्य प्रशासन ने तुंगल बांध को इको पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया है, यहां नौकायन की सुविधा भी है ।
• इस बांध के पास में ही छोटा सा पार्क बनाया गया है जिसमें एमू जैसे विशाल पक्षी रखे गए हैं गर्मी के दिनों में पर्यटकों का तांता यहां लगा रहता है।
• यदि आप अपने राज्य में ही कुछ नए जगह में घूमना चाहते हैं तो यह स्थल सबसे अच्छा विकल्प है।


2. कांगेर वैली, बस्तर
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर से 27 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, यह तीरथगढ़ जलप्रपात से शुरू होकर उड़ीसा की सीमा पर कोलाब नदी तक फैला हुआ है।
• इस राष्ट्रीय उद्यान में साल, बांस और सागोन के वन , विश्व प्रसिद्ध गुफाएं ,खूबसूरत झरने और विभिन्न प्रकार के पशुओं की प्रजाति पाई जाती है।
• यहां एशिया का सबसे पहला बायोस्फीयर घोषित किया गया था हालांकि वर्तमान में इसे अब हटा लिया गया है।
• यहां पर्यटकों की सुविधा के लिए कई वन विश्राम गृह है जिनका संचालन कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर से कराया जा रहा है।
• कुटुमसर से कैलाश गुफा मार्ग में एक ओर कांगेर नदी है तो दूसरी ओर सघन वन। इसी क्षेत्र में लगभग 7 किलोमीटर कि लोअर कांगेर वैली की मनोरम यात्रा की व्यवस्था की गई है जिसमें पर्यटक यहाँ के मनमोहक दृश्य को जीवन भर के लिए अपनी यादों में सहेज सकते हैं।
• यदि आप 2 से 3 दिनों का ट्रिप बनाना चाहते हैं तो इस क्षेत्र से बेहतर विकल्प और कुछ नहीं हो सकता है।


3. कुरदर हिल, बिलासपुर
जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर की दूरी और बेलगहना रेलवे स्टेशन से 12 किलोमीटर की दूरी पर यह हिल स्टेशन स्थित है। समुद्र तल से लगभग 12 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह हिल स्टेशन वर्तमान में छत्तीसगढ़ का उभरता हुआ पर्यटन स्थल बनता जा रहा है।
• यहां बांस और शगुन के जंगल है तथा पास में ही कुर्दन चलाते हैं जिसमें वर्ष भर पानी भरा रहता है।
• यहां पास में ही एक चांदनी जलप्रपात है जो कि एक खूबसूरत प्राकृतिक स्थल है साथ ही निकट में बंगला डोगरी पर वॉच टॉवर निर्मित है।
• यहां राज्य शासन के द्वारा इको रिसोर्ट बनाया गया है जहां खाने और ठहरने की उत्तम व्यवस्था है।

4.  आमपानी, कोरिया
कोरिया जिले में आमा पानी एक प्राकृतिक स्थल है जो देखने में बहुत ही अद्भुत है। यहां गोपद नदी का उद्गम आम के पेड़ की जड़ से हुआ है इसलिए इस क्षेत्र का नाम आमा पानी रखा गया।
• रायपुर जिले से यह स्थल लगभग 320 किलोमीटर की दूरी पर है।
• इस स्थल के समीप में ही 6 किलोमीटर की दूरी पर हसदेव नदी का उद्गम स्थल है जहां से कर्क रेखा गुजरती है।
• यदि आप प्रकृति प्रेमी है तब यहां पहाड़ एवं घाटी के विहंगम दृश्य का आनंद उठाने के लिए अवश्य जा सकते हैं।
• यहां तक पहुंचने के लिए पक्का रास्ता ना होने के कारण कुछ टेढ़े मेढ़े राहों से गुजरना पड़ सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि आप दिन के समय में ही इस क्षेत्र का नजारा देखकर आ जाए।
• भविष्य में ट्रैकिंग के लिए यहां आस-पास की पहाड़ियों को विकसित किया जा सकता है जिससे ज्यादा से ज्यादा पर्यटक इस क्षेत्र की ओर आकर्षित हों।

5. अचानकमार वन अभ्यारण
सतपुड़ा रेंज के मैकल पहाड़ियों के बीच अचानकमार अभ्यारण बिलासपुर से 60 किलोमीटर की दूरी पर अमरकंटक मार्ग पर स्थित है, इस अभ्यारण का कुछ क्षेत्र छत्तीसगढ़ राज्य में तथा कुछ क्षेत्र मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है। अपनी प्राकृतिक छटा गाने सालवन और विभिन्न प्रकार के प्राणियों के लिए यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए अनुकूल वातावरण निर्मित करता है।
• समुद्र तल से 3500 फीट की ऊंचाई पर टंगरी पाथर नामक स्थान इस अभ्यारण का सबसे ऊंचा स्थान है।
• यह अभ्यारण बाघों की सर्वाधिक संख्या के लिए जाना जाता है यदि आप जंतु प्रेमी है और अपनी जिंदगी में कुछ रोचक यात्राओं का आनंद उठाना चाहते हैं तो यह स्थल आपके लिए सबसे उपयुक्त है।
• इस अभ्यारण के आसपास सिहावल सागर, लक्ष्मण पाव, पंडवानी तालाब, लक्ष्मण डूंगरी जैसे प्रमुख दर्शनीय स्थल है ।



ऐसे ही अन्य रोचक तथ्यों के बारे में जानने के लिए हम से जुड़े रहे।

– पूनम ऋतु सेन

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *