कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक और पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने संयुक्त रूप से चांपा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार अन्य राज्यों में लाकडाउन में फंसे जिले के श्रमिकों को लेकर ट्रेन 12 मई की सुबह चांपा पहुंचेगी। कलेक्टर ने आने वाले श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण, क्वारेंटीन सेंटर तक पहुंचाने की व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, सैनिटाइजर की व्यवस्था, हाथ धोने की व्यवस्था एवं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्य संपादित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि रेलवे स्टेशन के दोनों ओर वाहनों की पार्किंग करवाई जाएगी। जिससे भी एक साइड वाहनों का दबाव न हो। पठानकोट से आने वाली ट्रेन में कोरबा और रायगढ़ जिले के भी श्रमिक होंगे, रेल्वे स्टेशन से उनके निकासी के लिए अलग गेट की व्यवस्था रहेगी। श्रमिकों के पहुंचते ही सोशल डिस्टेंस के साथ उन्हें व्यवस्थित कर सभी का नाम, पता मोबाईल नंबर सहित अन्य जानकारी पंजी में संधारित की जाएगी। पंजी संधारण के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा थर्मल स्कैनिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि रेल्वे स्टेशन के बाहर निर्धारित स्थल पर वाहनों को विकासखंडवार व्यवस्थित पार्किंग कराई जाएगी। उन्होंने पी डब्ल्यू डी के ईई से कहा कि वाहनों तक श्रमिको के पहुंचने के लिए बेरीकेटिंग की व्यवस्था करें। आने वाले लोगो की सुविधा के लिए विकासखंडवार एवं रायगढ़ व कोरबा जिले के लिए निर्धारित स्थानों पर फ्लेक्स भी चस्पा किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि रेलवे स्टेशन में सूखा नाश्ता और पेयजल की भी व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए अनाउंसमेंट एवं नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था के लिए संबंधितों को निर्देश दिए। हाथ धोने के लिए पानी और साबुन, सेनेटाईजर आदि के लिए भी निर्देश दिए है।
पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने कहा कि कोविड 19 के संक्रमण की सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे स्टेशन में अनावश्यक लोगों का प्रवेश निषेध रहेगा। रेलवे स्टेशन में तैनात किए गए अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश की अनुमति नही रहेगी। अधिकारी कर्मचारी मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ स्वयं को सुरक्षित रखते हुए अपना कार्य करेंगे। जिला पुलिस बल के साथ आरपीएफ के जवान भी तैनात रहेंगे। सभी अधिकारियों व पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए जा रहे हैं। ट्रेन आने के एक दिन पूर्व रिहर्सल भी करवाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल, सीएमएचओ, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री, चांपा स्टेशन प्रबंधक, राजस्व विभाग पुलिस विभाग, आरटीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 20 जुलाई 2026।रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोढ़ी स्थित गधीया आर्द्रभूमि इन दिनों पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है। हाल ही में यहां स्पॉट-बिल्ड डक और लेसर व्हिस्लिंग...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...
By User 6 /
July 24, 2026 /
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...